Jaunpur News: डायल 112 पर झूठी सूचना देने वाला व्यक्ति गिरफ्तार
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध की रोकथाम एवं आपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु दिये गये आदेश निर्देश के क्रम में क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष खेतासराय के नेतृत्व में थाना खेतासराय पुलिस टीम द्वारा ग्राम कलापुर में धार्मिक उन्माद फैलाने के उद्देश्य से डायल-112 पर झूठी सूचना देने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।
काँलर रबिन्दर राजभर पुत्र स्व0 बद्रीनाथ राजभर निवासी कलापुर थाना खेतासराय जौनपुर द्वारा 112 पर सूचना दी गयी कि ग्राम कलापुर में दुर्गा पूजा पंडाल पर वर्ग विशेष द्वारा पानी फेककर बवाल किया जा रहा है, सूचना पर तत्काल संज्ञान लेते हुये थाना स्थानीय की पुलिस बल मौके पर पहुँच कर उपरोक्त सूचना के सम्बन्ध में जानकारी की गयी तो सूचना असत्य पायी गयी। कालर रविन्द्रर राजभर उपरोक्त द्वारा मात्र धार्मिक उन्माद फैलाकर दंगा कराने के उद्देश्य से यह सूचना दी गयी थी। कालर रविन्द्रर उपरोक्त को उसके घर से गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित न्यायालय भेजा गया।


