BREAKING

Jaunpur News: सरकारी खड़ंजे को सफाई कर्मी ने उखाड़ा, आवागमन बाधित

नया सवेरा नेटवर्क

चंदवक, जौनपुर। ग्राम पंचायत चंदवक में सफाईकर्मी द्वारा दबंगई दिखाते हुए सरकारी खड़ंजा उखाड़ दिया गया, जिससे आवागमन में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि  सरकारी खड़ंजे को करीब छह फुट तक तोड़कर ईंट निकाल कर निजी कार्य में प्रयोग कर लिया गया। ग्रामीणों द्वारा इसकी शिकायत खंड विकास अधिकारी व पुलिस से की गई है। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: 8 सितम्बर से नहीं चलेंगे अनफिट स्कूली वाहन : जिलाधिकारी

ग्राम पंचायत चंदवक में गाजीपुर रोड स्थित दलित बस्ती में आवागमन के लिए खड़ंजा बुद्धू के खेत से सुबास के घर तक लगाया गया था।ग्रामीणों का आरोप है कि सफाई कर्मी खड़ंजे को उखाड़ कर ईंट अपने निजी काम में ले लिया है। सफाईकर्मी के इस कार्य का विरोध किया गया तो आरोपी ने अभद्रता करते हुए धमकी देते हुए कहा कि खड़ंजा नही लगने दूँगा। खड़ंजा उखड़ जाने से आवागमन में लोगों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत बीडीओ व पुलिस से की है।

जौनपुर जनपदवासियों एवं समस्त रामपुर क्षेत्रवासियों को समाजसेवी अमित सिंह टाटा की तरफ से स्वतंत्रता दिवस और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएंजौनपुर जनपदवासियों एवं समस्त रामपुर क्षेत्रवासियों को समाजसेवी अमित सिंह टाटा की तरफ से स्वतंत्रता दिवस और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं

LIC HOUSING FINANCE LTD. के विनोद कुमार यादव की तरफ से रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं


नया सबेरा का चैनल JOIN करें