BREAKING

Jaunpur News: 8 सितम्बर से नहीं चलेंगे अनफिट स्कूली वाहन : जिलाधिकारी

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में स्कूली वाहनों के प्रपत्रों की अनिवार्यता, विद्यालय वाहनों की आयु सीमा शिक्षा संस्था बस/अनुबंधित बस विद्यालय वैन पंजीयन के दिनांक से 15 वर्ष, विद्यालय स्तर पर विद्यालय सुरक्षा समिति का गठन, विद्यालय परिवहन सुरक्षा समिति का कार्य, विद्यालय वाहनों की पार्किंग एवं उनका विराम स्थल, विद्यालय वाहनों के ड्राइवरों की पात्रता एवं कर्तव्य, विद्यालय वाहनों में सुरक्षा से सम्बन्धित मानक, जागरूकता कार्यक्रम के संबंध आदि के संबंध में विस्तार से चर्चा हुई।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी विद्यालयों में वाहनों का संचालन तभी किया जाए, जब वाहनों के प्रपत्र पूर्ण हो, यदि ऐसे वाहन जिनके प्रपत्र पूर्ण नहीं है उन वाहनों के विरुद्ध बंद, चालान की कार्रवाई की जाए। सभी विद्यालयों में विद्यालय सुरक्षा समिति का गठन किया जाए और उक्त समिति अपने-अपने विद्यालय में संचालित वाहनों का परीक्षण करके ही वाहनों का संचालित कराये। सभी विद्यालय अपने कैंपस के अंदर ही बच्चों को वाहन से उतारने एवं चढ़ाने का कार्य करें। सभी विद्यालय अपने यहां नोडल ट्रांसपोर्ट के रूप में किसी अध्यापक को नामित करें, जो बच्चों को यातायात के प्रति जागरूक का कार्य करें।

Jaunpur News: Unfit school vehicles will not run from September 8, District Magistrate

जिलाधिकारी ने कहा कि 8 सितम्बर 2025 के बाद अनफिट स्कूली वाहन नहीं चलेगा। प्रत्येक विद्यालयी वाहनों के समस्त प्रपत्र फिटनेस, परमिट, बीमा, प्रदूषण, डीएल पूर्ण कराकर ही वाहन का संचालन करें। बैठक में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी ने अवगत कराया कि जनपद में अनफिट स्कूली वाहनों के विरुद्ध प्रवर्तन कार्यवाही करते हुए माह 1 जुलाई 2025 से 31 अगस्त 2025 तक कुल 90 वाहनों का चालान/बन्द की कार्रवाई की गयी है और अनफिट स्कूली वाहनों के प्रबंधक, प्रधानाचार्य को नोटिस प्रेषित किया गया है कि अनफिट वाहनों के प्रपत्र पूर्ण कराने के उपरान्त ही वाहन का संचालन सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जौनपुर श्रीमती मनोरमा मौर्य, राज्यमंत्री खेल एवं युवा कल्याण विभाग प्रतिनिधि अजय सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ट, नगर मजिस्ट्रेट इन्द्र नन्दन सिंह, एआरटीओ एस.के. सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, सीओ ट्रैफिक, आरआई अशोक यादव सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: हाईकोर्ट के आदेश पर वार्ड में हुई साफ सफाई, हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज (AICTE, UPBTE, AKTU & PCI Approved) | Mob:- 9125018998, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उप्र | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष | #NayaSaveraNetwork
विज्ञापन

वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं


नया सबेरा का चैनल JOIN करें