BREAKING

Jaunpur News: सोने के आभूषण सहित अन्य कीमती सामान सहित 5 लाख की चोरी

सोनू गुप्ता

रामपुर, जौनपुर। सुरेरी थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में शनिवार की देर शाम अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए 5 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी कल्पनाथ यादव की 70 वर्षीय मां छुब्बी देवी घर से कुछ दूरी पर बने मढ़हे में रहती हैं। शनिवार की रात लगभग सात बजे चोर घर में घुस आए और वहां रखे सोने की चैन, अंगूठी, पैजनी सहित अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित कल्पनाथ के मुताबिक उनकी मां सोने-चांदी के सभी आभूषण अपने पास ही रखती थीं जिसे चोरों ने चोरी कर लिया।

घटना की सूचना पीड़ित कल्पनाथ को लगते ही पीड़ित ने पुलिस आपातकालीन सेवा 112 और सुरेरी थाने को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई है। इस संदर्भ में प्रभारी निरीक्षक सुरेरी राजेश मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें