BREAKING

Jaunpur News: परिजनों को बताने पर पुनः मारने-पीटने की धमकी का आरोप

 10वीं की छात्रा को शिक्षक ने बाल खींचकर मारे कई थप्पड़

राजेश पाल

धर्मापुर, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के धानापुर गांव के एक निजी स्कूल में एक छात्रा को उसी स्कूल के एक शिक्षक ने बाल खींचकर कई थप्पड़ जड़ दिए। छात्रा ने थाने पर पहुंचकर नामजद तहरीर दी। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सुरैला गांव की सिमरन राजभर धानापुर गांव स्थित एक निजी स्कूल में कक्षा 10 की छात्रा है। रोज की भांति शिमरन बीते 25 सितंबर को भी स्कूल पढ़ने के लिए गयी हुई थी। आरोप है कि दोपहर में 12 बजे कक्षा में दो छात्रा शोर मचा रही थी जिस पर शिमरन ने उन छात्राओं को शोर मचाने से मना किया। इसी दौरान स्कूल में पढ़ाने वाले एक निजी शिक्षक शैलेश यादव आ गये।

शिक्षक शैलेश ने छात्रा शिमरन के बाल खींचकर गाली-गलौज देते हुए कई थप्पड़ जड़ दिए। और मारने पीटने के बाद कहा कि स्कूल का टीचर मैं हूं कि तुम? उक्त छात्रा को धमकी भी दिया कि परिजनों को जानकरी दी तो फिर कक्षा में पीटूंगा। छात्रा रोती हुई घर आई और अपने परिजनों को सारी घटना से अवगत कराया जिस पर छात्रा शिमरन के परिवार के लोग तहरीर लेकर थाने पर पहुच गये।

इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया कि छात्रा शिमरन के तहरीर पर बारी गांव के शैलेश यादव के खिलाफ मारपीट और धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Gahna Kothi Bhagelu Ram Ramji Seth  Kotwali Chauraha Jaunpur  9984991000, 9792991000, 9984361313  Olandganj Jaunpur  9838545608, 7355037762, 8317077790 And RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur
विज्ञापन

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें