Jaunpur News: पंडाल के मुख्य द्वार पर शेषनाग शैय्या पर विराजमान होंगे भगवान विष्णु
शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के अयोध्या मार्ग स्थित ताखा चिरैया मोड़ बाजार में श्री दुर्गा पूजा समिति इस वर्ष मुख्य द्वार पर भगवान विष्णु की प्रतिमा का भव्य प्रारूप बना रही है। यह पंडाल क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। समिति के अनुसार, इस बार भगवान विष्णु शेषनाग शैय्या पर विराजमान होंगे, जहाँ शेषनाग उनकी रक्षा करते हुए दिखाई देंगे। पंडाल के अंदर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाएगी, जिसमें उन्हें महिषासुर का वध करते हुए दर्शाया जाएगा। पंडाल का निर्माण कार्य पिछले एक महीने से चल रहा है।
पिछले वर्ष भी श्री दुर्गा पूजा समिति ने बजरंग बली का हू-ब-हू प्रारूप बनाया था, जिसकी चर्चा पूरे जिले में हुई थी। उस समय हजारों की संख्या में भक्त इस पूजा पंडाल को देखने के लिए उमड़े थे। और शाहगंज नगर के दूसरा स्थान प्राप्त होने पर सम्मानित किया गया था।
समिति के अध्यक्ष राजकमल यादव और महासचिव सचिन अग्रहरि ने रविवार को बताया कि इस बार भगवान विष्णु का प्रारूप और भी भव्य होगा। उन्होंने बताया कि समिति हर साल कुछ नया और आकर्षक बनाने का प्रयास करती है।

