BREAKING

Jaunpur News: भव्य तरीके से निकलेगी भगवान चित्रगुप्त की शोभायात्रा

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष नीलमणि श्रीवास्तव की अध्यक्षता में उनके आवास पर कायस्थ समाज की एक पूर्व निर्धारित बैठक हुई। जहां आगामी 22 अक्टूबर को भगवान चित्रगुप्त की भव्य शोभा यात्रा  निकलने पर विचार हुआ। प्रदेश अध्यक्ष इंद्रसेन श्रीवास्तव ने कहा कि शोभायात्रा टाउन हाल नगर पालिका के मैदान से 22 अक्टूबर बुधवार की दोपहर 2 बजे निकलकर चहारसू, ओलन्दगंज होते हुए चित्रगुप्त धर्मशाला रूहट्टा पर समाप्त होगी। जहां भगवान की आरती पूजन के बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा। प्रदीप अस्थाना ने प्रस्ताव दिया कि शोभायात्रा में कायस्थ समाज के महापुरुषों के आकर्षक कट आउट लगाए जाय। प्रदीप श्रीवास्तव डीओ ने कहा कि यात्रा में आकर्षक डीजे भगवान की मूर्ति के साथ यात्रा को कतार बद्ध तरीके से संचालित किया जाए।

प्रदेश महासचिव राकेश श्रीवास्तव ने शोभायात्रा में जगह-जगह समस्त कायस्थ संस्थाओं एवं प्रतिष्ठानों के द्वारा स्वागत द्वार लगाया जाय। पंकज श्रीवास्तव हैप्पी में कहा कि शोभा यात्रा पूरी गरिमा के साथ बग्घी घोड़ा के साथ निकाला जाए। सर्वसम्मत से यह तय हुआ कि दीपावली 20 अक्टूबर को है, जमाघंट 21 तारीख को है, इसलिए शोभायात्रा 22 तारीख को निकाली जाए। इस अवसर पर आनंद मोहन श्रीवास्तव, श्याम रतन श्रीवास्तव, संजय अस्थाना, धीरज श्रीवास्तव, मयंक नारायण, मनीष श्रीवास्तव पूर्व सभासद, मनीष श्रीवास्तव बच्चा, शरद श्रीवास्तव, हरीश चन्द्र श्रीवास्तव, बृजेश श्रीवास्तव, श्रीकांत श्रीवास्तव, ब्रह्म कुमार निगम आदि स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे।


एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें