Jaunpur News: ट्रक चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज
दुर्घटना में दो सगे भाइयों की एक साथ हुई थी मौत
नया सवेरा नेटवर्क
खुटहन, जौनपुर। धमौर नसीबसराय बाजार में बीते गुरुवार की शाम ट्रक से कुचल कर बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक सहित फरार हो गया था। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: भव्य तरीके से निकलेगी भगवान चित्रगुप्त की शोभायात्रा
आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र के जीवली गांव निवासी कुमारी श्रेयांसि इमामपुर बाजार में किराए के कमरे में रहकर यहां एक इंस्टीट्यूट में पढ़ाई करती है। शाम लगभग साढ़े सात बजे उसके सगे भाई 19 वर्षीय प्रियांशू और 11 वर्षीय आयुष यादव पुत्र गण रंजीत यादव घर से खाद्यान्न व अन्य सामान लेकर बाइक से पहुंचाने आ रहे थे। उक्त बाजार में सामने से तेज गति से आ रहा ट्रक उन्हें रौंदते हुए निकल गया। घटनास्थल पर ही दोनों भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई थी। घटना की तहरीर श्रेयांसि ने थाने में दिया। जिसमें उसने ट्रक का रजिस्ट्रेशन नंबर भी अंकित किया था। जिसके आधार पर पुलिस ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)