Jaunpur News: आर्टइन स्पेस और स्पेस क्वीज 20-20 का जनपद स्तरीय कार्यक्रम का भव्य समापन
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। इसरो-इनस्पेस और एस्ट्रोनॉटिकल सोसाइटी आफ इंडिया के मार्गदर्शन में बतौर टैक्निक्टल व आउटरीच पार्टनर नमस्कार फाउंडेशन द्वारा आज मां दुर्गा जी सीनियर सेकेंडरी विद्यालय जौनपुर में आर्ट इन स्पेस और स्पेस क्वीज 20-20 का जनपद स्तरीय कार्यक्रम संपन्न हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इसरो के वैज्ञानिकों अमित सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों के अंदर भी अंतरिक्ष संबंधित विषयों पर रुचि बढ़े और भविष्य में उस दिशा में वो अपने भविष्य बनाए उस दिशा में ऐसे कार्यक्रम का आयोजन सहायक होगा।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी जौनपुर ध्रुव खड़िया ने कहा कि इसरो-इनस्पेस और एस्ट्रोनॉटिकल सोसाइटी आफ इंडिया के इस पहल से निश्चित रूप से भारत की हर मेधा को अंतरिक्ष क्षेत्र में भी समान अवसर मिलेगा।कार्यक्रम के आयोजक नमस्कार फाउंडेशन के सचिव उत्कर्ष मिश्रा ने बताया कि जौनपुर के 22 ब्लाक से कक्षा पांचवी से आठवीं तक के आर्ट इन स्पेस में 3740 और और नौवीं से बारहवीं तक के 6600 प्रतिभागी यानि पूरे जौनपुर से कुल 10,340 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। जौनपुर जनपद से आर्ट इन स्पेस में 3 और स्पेस क्वीज 20-20 से 3 विद्यार्थियों को राष्ट्र स्तरीय कार्यक्रम में 28-30 अक्टूबर को कुशीनगर में वैज्ञानिकों द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री सूर्यप्रकाश सिंह मुन्ना और संचालन सुमित सिंह ने किया।
इस दौरान संस्था के प्रधानाचार्य अशोक कुमार सिंह,कार्यक्रम आयोजन समिती के विक्रम त्रिपाठी,विवेक कुशवाहा, सुरज गुप्ता, अंकुर श्रीवास्तव, सूर्यांश प्रकाश सिंह,आदर्श शुक्ला,शिवम पांडेय,नीतिश,रजनीश, अमित आदि उपस्थित रहे।


,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)