BREAKING

Jaunpur News: मिशन शक्ति 0.5 नारी स्वावलंबन सुरक्षा एवं सम्मान की रक्षा के लिए मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में विशेष अभियान का प्रारंभ : प्रोफेसर राम आसरे सिंह

jaunpur-news-mission-shakti-special-campaign-womens-empowerment-safety-dignity-launched-guidance-chief-minister-prof-ram-asare-singh

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय जौनपुर के बलरामपुर सभागार में मिशन शक्ति विशेष अभियान 5.0 के शुभारंभ के अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर राम आसरे सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान जो महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा सशक्तिकरण व सम्मान के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए चलाई जा रही है, के बारे में विस्तार से बताते हुए छात्राओं को सरकार की विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में जानकारी दी और उन्हें नारी स्वावलंबन सुरक्षा एवं सम्मान की रक्षा करते हुए पूर्ण स्वाभिमान के साथ अपने एवं अपने परिवार पास पड़ोस की सभी महिला सदस्यों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।

jaunpur-news-mission-shakti-special-campaign-womens-empowerment-safety-dignity-launched-guidance-chief-minister-prof-ram-asare-singh

प्रो. रीता सिंह शिक्षक शिक्षा विभाग ने छात्राओं को उनके विभिन्न अधिकारों और हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी। प्रो. सुषमा सिंह ने छात्राओं को महिला एवं बाल विकास विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा विभिन्न विभागों के समन्वय से जनसामान्य तक जानकारी को पहुंचाने एवं सरकार द्वारा संचालित योजनाओं तथा कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। प्रो. शिखा श्रीवास्तव ने मिशन शक्ति के 4 चरणों की सफलता के बारे में छात्राओं को जानकारी दी। प्रो. सिंह ने सरकार द्वारा मिशन शक्ति के अंतर्गत चलाए जाने वाले स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के बारे में छात्राओं को बताया।

jaunpur-news-mission-shakti-special-campaign-womens-empowerment-safety-dignity-launched-guidance-chief-minister-prof-ram-asare-singh

मिशन शक्ति कार्यक्रम की संयोजक प्रो. माया सिंह ने विभिन्न सरकारी योजनाओं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना एवं आयुष्मान योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में छात्राओं को विस्तारपूर्वक जानकारी दी एवं वोमेन पावर लाइन-1090 तथा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 जैसे महत्वपूर्ण नंबरों के बारे में बताया। डॉ. पूनम सिंह संस्कृत विभाग ने विभिन्न के माध्यम से नारी शक्ति की महिमा का वर्णन करते हुए मुख्यमंत्री के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में चलाए जा रहे मिशन शक्ति कार्यक्रम के बारे में छात्राओं को जागरूक किया।

jaunpur-news-mission-shakti-special-campaign-womens-empowerment-safety-dignity-launched-guidance-chief-minister-prof-ram-asare-singh

इस अवसर पर प्रो. विजय कुमार सिंह, प्रो. राहुल सिंह, डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह, प्रो. पंकज, डॉ. राजेंद्र प्रसाद गुप्ता (मनोविज्ञान), प्रो. शुभ्रा सिंह भारद्वाज, प्रो. नीतू सिंह, डॉ. रेनू सिंह, डॉ. दीपशिखा सिंह, डॉ. नेहा सिंह, डॉ. दीपा सिंह, चन्द्रप्रकाश गिरी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में छात्र एवं छात्राओं ने बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता की एवं सरकार द्वारा मिशन शक्ति 5.0 कार्यक्रम के अंतर्गत चलाए जाने वाले विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के बारे में प्राप्त जानकारी को बहुत महत्वपूर्ण एवं उपयोगी बताया। कार्यक्रम में तकनीकी सहयोग डॉ. राजेंद्र प्रसाद गुप्ता असिस्टेंट प्रोफेसर मनोविज्ञान विभाग द्वारा दिया गया। संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विजय लक्ष्मी (भूगोल विभाग) द्वारा किया गया तथा सभी सम्मानित विद्वजनों तथा कार्यक्रम में सहभागिता करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार कार्यक्रम संयोजक प्रोफेसर माया सिंह ने दिया।

यह भी पढ़ें | Navi Mumbai News: क्राइस्ट अकादमी कोपरखैरने में मनाया गया हिंदी दिवस

jaunpur-news-mission-shakti-special-campaign-womens-empowerment-safety-dignity-launched-guidance-chief-minister-prof-ram-asare-singh

jaunpur-news-mission-shakti-special-campaign-womens-empowerment-safety-dignity-launched-guidance-chief-minister-prof-ram-asare-singh

jaunpur-news-mission-shakti-special-campaign-womens-empowerment-safety-dignity-launched-guidance-chief-minister-prof-ram-asare-singh

jaunpur-news-mission-shakti-special-campaign-womens-empowerment-safety-dignity-launched-guidance-chief-minister-prof-ram-asare-singh

Aakash Foundation  NOW IN JAUNPUR   Visit Us  3rd Floor, Utsav Motel, Near Wazidpur Tiraha, Jaunpur-222002  Naya Sabera Network
विज्ञापन

Gahna Kothi Bhagelu Ram Ramji Seth  Kotwali Chauraha Jaunpur  9984991000, 9792991000, 9984361313  Olandganj Jaunpur  9838545608, 7355037762, 8317077790 And RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur विज्ञापन
Ad

नया सबेरा का चैनल JOIN करें