Jaunpur News: शत प्रतिशत अपराध रोकने के लिए आम जन का सहयोग जरूरी
पुलिस बूथ के उद्घाटन अवसर पर बोले सीओ
नया सवेरा नेटवर्क
खुटहन, जौनपुर। गौसपुर बाजार में नव निर्मित पुलिस बूथ का शुभारंभ सोमवार को क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान ने किया। कहा कि बूथ के संचालन से क्षेत्र वासियों को सुरक्षा को लेकर त्वरित सहायता मिलेगी। सीओ ने कहा कि अपराध और अपराधियों पर शत प्रतिशत अंकुश तभी लग सकता है,जब आम जन मित्र की तरह पुलिस का सहयोग करे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: भूमि की उर्वराशक्ति व उपज बढ़ाने में सहायक नैनो उर्वरक
अक्सर शिकायतें मिलती थी कि किसी घटना के बाद पुलिस देर से पहुंचती है। जब पुलिस स्टेशन घटनास्थल से दूर होता है तो विलंब से पहुंचना स्वाभाविक हो जाता है। उन्होंने कहा कि इस बूथ के संचालन से जाहां अपराधी और पर पर रोक लगेगी। वहीं स्थानीय लोग भयमुक्त होकर अपना काम करेंगें। चौबीस घंटे पुलिस बल तैनात रहने से व्यवसायियों से लेकर आम जन सभी खुद को सुरक्षित महसूस करेंगे। इसके अलावा क्षेत्रीय संभ्रांत जनों का जुड़ाव भी पुलिस के साथ बढ़ेगा। इस मौके पर थानाध्यक्ष चन्दन राय, उप निरीक्षक महेंद्र यादव, परमानंद तिवारी, कुलदीप, सुरेंद्र,सोनू यादव आदि मौजूद रहे।
