BREAKING

Jaunpur News: भूमि की उर्वराशक्ति व उपज बढ़ाने में सहायक नैनो उर्वरक

नया सवेरा नेटवर्क

सुइथाकला, जौनपुर। सहकारी समिति अरसिया पर सोमवार को  इफको द्वारा नैनो यूरिया के फसलों में उपयोग व महासदस्यता अभियान को लेकर  किसान सभा का आयोजन किया गया। सभा में गांव के प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष बेचन सिंह ने की। शाहगंज अपर जिला सहकारी अधिकारी राधेश्याम ने किसानों को सदस्यता अभियान से जुड़ने पर मिलने वाले लाभों के बारे में जानकारी दी। 

इफको के विवेक बरनवाल ने नैनो डीएपी, नैनो यूरिया, नैनो जिंक जैसी नई तकनीक वाली खादों के फायदे समझाए। उन्होंने कहा कि इन नैनो उर्वरकों से खेती की लागत घटती है, पैदावार बढ़ती है और पर्यावरण सुरक्षित रहता है। अजीत यादव ने सभा में किसानों को  नैनो उर्वरक से जुड़ी उनकी  शंकाओं के समाधान भी दिये। समिति अध्यक्ष बेचन सिंह ने  किसानों से स्वदेशी नैनो खाद अपनाने की अपील करते हुए कहा कि यह देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में सहायक होगा। इस दौरान अमरपाल सिंह, खुशीराम, मिश्राराम सिंह, राम लोचन यादव समेत बड़ी संख्या में क्षेत्र के जागरूक किसान उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: ब्लाक स्तर पर आयोजित होगा पोषण पंचायत कार्यक्रम

विज्ञापन

LIC HOUSING FINANCE LTD. के विनोद कुमार यादव की तरफ से रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें