BREAKING

Jaunpur News: मनोविज्ञान जागरूकता सप्ताह का समापन योग व ध्यान सत्र के साथ

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। मोहम्मद हसन पी.जी. कॉलेज में मनोविज्ञान विभाग द्वारा आयोजित मनोविज्ञान जागरूकता सप्ताह का समापन सौदागर हाल में हुआ। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डाॅ. अब्दुल कादिर खान ने मुख्य अतिथि योग प्रशिक्षक त्रयंबक मिश्रा (जिला अस्पताल, जौनपुर) का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

कार्यक्रम के अंतर्गत श्री मिश्रा ने स्नातक एवं परास्नातक विद्यार्थियों को लगभग 30 मिनट तक मेडिटेशन और प्राणायाम का अभ्यास कराया। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि योग एवं ध्यान से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है बल्कि मानसिक एकाग्रता और तनाव प्रबंधन में भी सहायता मिलती है। छात्र-छात्राओं ने पूरे मनोयोग से प्रशिक्षण में भाग लिया और अनुभव साझा किए।

सप्ताह भर चले कार्यक्रमों में चार्ट, पोस्टर, बैनर, पर्सनैलिटी क्विज़ और डिबेट प्रतियोगिताएँ भी आयोजित की गईं। इनमें सभी सफल प्रतिभागियों एवं विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा प्रमाण-पत्र और मेडल प्रदान किए गए।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: राष्ट्र, धर्म, संस्कृति का पाठ बच्चों को अवश्य पढ़ायें: राकेश श्रीवास्तव

इस अवसर पर मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष  डाॅ. ममता सिंह ने मुख्य अतिथि का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को जीवन में संतुलन और सकारात्मक सोच अपनाने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम में डाॅ. निलेश सिंह (महामंत्री, वी.बी.एस. पूर्वांचल विश्वविद्यालय,जौनपुर), डाॅ. अभिषेक श्रीवास्तव, डाॅ.अंकिता श्रीवास्तव, डाॅ.आकांक्षा श्रीवास्तव, अनुराधा गुप्ता आदि गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन सुमित सिंह ने किया।


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज (AICTE, UPBTE, AKTU & PCI Approved) | Mob:- 9125018998, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उप्र | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष | #NayaSaveraNetwork
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें