BREAKING

Jaunpur News: शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां शीतला के ब्रह्मचारिणी स्वरूप में भक्तों ने किया दर्शन-पूजन

Jaunpur News On the second day of Sharadiya Navratri, devotees visited the Brahmacharini form of Maa Sheetla - Pujan

नया सवेरा नेटवर्क

चौकियां धाम, जौनपुर। मां शीतला चौकियां धाम में शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मंगलवार को माता रानी जी का ब्रह्मचारिणी के स्वरूप में भक्तों ने दर्शन पूजन किया। माता रानी जी का स्वरूप शांत और ध्यानमग्न है। उनका वाहन गाय है। मां ब्रह्मचारिणी का दिव्य आभा लिये हुये है। देवी ब्रह्मचारिणी ने अपने एक हाथ में माला और दूसरे हाथ में एक जल का पात्र लिया है। पौराणिक मान्यता के अनुसार नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की साधना-आराधना, जप-तप करके देवी के भक्त और योगीजन अपने मन को स्वाधिष्ठान चक्र में रखकर अपनी मनोकामना को पूरा करने का प्रयास करते हैं। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: राष्ट्र, धर्म, संस्कृति का पाठ बच्चों को अवश्य पढ़ायें: राकेश श्रीवास्तव

हिंदू मान्यता के अनुसार माता की प्रेरणा से ही साधक की साधना सफल हो पाती है। प्रातःकाल मन्दिर के कपाट खुलने के पश्चात माता रानी का भव्य श्रृंगार कर मंदिर महंत विवेकानन्द पंडा ने आरती पूजन किया। भक्तों की लम्बी कतार माता रानी के दर्शन पूजन के लिए लगी हुई थी। कतार में खड़े होने दर्शनार्थी बारी—बारी से दर्शन पूजन करते नज़र आये। हवन—पूजन माता रानी के जयकारों से सारा वातावरण भक्तिमय हो गया। माता रानी के दर्शन—पूजन करने के पश्चात भक्तजन पवित्र कुण्ड के बगल में स्थित काल भैरवनाथ, मां काली मंदिर में दर्शन पूजन किये। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से मन्दिर क्षेत्र में शीतला चौकियां चौकी प्रभारी ईश चन्द्र यादव सहयोगी पुलिस एवं पीएसी दल के साथ मौजूद रहे।

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें