BREAKING

Jaunpur News: राष्ट्र, धर्म, संस्कृति का पाठ बच्चों को अवश्य पढ़ायें: राकेश श्रीवास्तव

Jaunpur News Rakesh Srivastava must teach children the lesson of nation, religion, culture

भारत के बच्चों में विलक्षण प्रतिभा हैं, बस उन्हें निखारने की जरूरत है: अजय पाण्डेय

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। अन्तरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद/राष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष/संस्थापक डॉ प्रवीण भाई तोगड़िया के नेतृत्व में सम्पूर्ण भारत में बच्चों को अपने राष्ट्र, धर्म, संस्कृति, सनातनी आस्था की ओर बच्चों को प्रोत्साहन देने के लिये कार्यक्रम कराया गया है। हम और हमारे बच्चे गर्व से कहें कि बच्चे ही आगे थे, हैं और रहेंगे।

अन्तरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल, राष्ट्रीय ओजस्विनी परिषद् एवं राष्ट्रीय महिला परिषद द्वारा माई फ्रेंड गणेश एवं किड्स अहेड का भव्य कार्यक्रम नगर के सावित्री कॉन्वेंट स्कूल जौनपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 1 से 3 तक के छात्र—छात्राओं ने श्री गणेश जी विघ्न विनाशक के आरेखन चित्र पर पेंसिल कलर से पेंटिंग करके अपनी प्रतिभा को दिखाया।

Jaunpur News Rakesh Srivastava must teach children the lesson of nation, religion, culture

इस मौके पर राकेश श्रीवास्तव विभागाध्यक्ष अहिप ने कहा कि बच्चों में धर्म संस्कृति और संस्कार मां के चरण से मंदिर के चौखट के बीच जन्म लेता है, इसलिये अपने बच्चों को राष्ट्र धर्म संस्कृति सनातनी आस्था ईश्वर और अपने देश के महापुरुषों के बारे में बताना और पढ़ाना चाहिए। इसी क्रम में अजय पाण्डेय जिलाध्यक्ष अहिप ने बताया कि बच्चों में विलक्षण प्रतिभा के साथ बच्चों में ऊर्जा बहुत होती है। बस उन्हें तराशने की आवश्यकता होती है। भारत के वीर बालकों का एक इतिहास रहा है। जैसे ध्रुव, एकलव्य, भरत, लव, कुश, अभिमन्यु, शिवाजी, छत्रसाल, गुरु गोविंद सिंह के चार साहिबजादे। ये सभी वीरता, त्याग और समर्पण के प्रतीक हैं।

इसी क्रम में जितेन्द्र बहादुर सिंह जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल ने बालक—बालिकाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार के साथ ही  सभी को प्रशस्ति पत्र दिया। उक्त अवसर पर प्रधानाचार्या पूनम अस्थाना, उप प्रधानाचार्या ज्योत्सना सिंह, कनक पांडेय, संजय अस्थाना, कृष्ण कुमार उपाध्याय जिला महामंत्री राबद सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।

Aakash Foundation  NOW IN JAUNPUR   Visit Us  3rd Floor, Utsav Motel, Near Wazidpur Tiraha, Jaunpur-222002  Naya Sabera Network
विज्ञापन

Gahna Kothi Bhagelu Ram Ramji Seth  Kotwali Chauraha Jaunpur  9984991000, 9792991000, 9984361313  Olandganj Jaunpur  9838545608, 7355037762, 8317077790 And RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें