BREAKING

Jaunpur News: क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

Jaunpur News: क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

सुइथाकला, जौनपुर। क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने पूर्व प्रमुख कविता वर्मा के नेतृत्व में सोमवार को बैठक कर, ब्लाक प्रमुख सुइथाकला विद्या देवी के ऊपर विकास कार्यों में मनमानी, बैठक से अलग मनमर्जी से टेंडर जारी करने जैसे कई गंभीर आरोप लगाते हुए खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। क्षुब्ध सदस्यों ने आरोप लगाया कि विकास कार्यों में खुलेआम मनमानी की जा रही है। बैठक में सदस्यों द्वारा दिए गए प्रस्तावों को नजरअंदाज करके अपने मन से कार्यो को चुनकर टेंडर जारी किया जाता है। गांव के ही आधा दर्जन से अधिक कार्यों को सूची में शामिल करने के अतिरिक्त  तमाम सदस्यों को मानदेय आदि भी न मिलने का आरोप लगाया। इसके साथ ही सदस्यों ने क्षेत्र पंचायत की अभी तक हुई  समस्त बैठकों,सदस्यों को दिये गए मानदेय, क्षेत्र पंचायत से हुए कार्यों का विवरण, पिछली बैठकों की कार्ययोजना व उसकी कार्यवाही की कॉपी उपलब्ध कराने की माँग की। बैठक में राजेश कुमार बिन्द, सूर्यभान यादव, अनीता,बिंदू शुक्ला, मिथिलेश मौर्य, राजेंद्र, कन्हई, राजेश कुमार बिंद, पंकज सिंह, दुर्गा प्रसाद सहित दर्जन भर क्षेत्र पंचायत सदस्य उपस्थित रहे। इस सम्बन्ध में खण्ड विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि निर्माण समिति की पुनः बैठक बुलाकर सदस्यों की आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा और मांगी गई जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज (AICTE, UPBTE, AKTU & PCI Approved) | Mob:- 9125018998, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उप्र | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष | #NayaSaveraNetwork
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें