BREAKING

Jaunpur News: जन-जागरूकता एवं संगठन सुदृढ़ीकरण अभियान के तहत सिकरौर में जन चौपाल

Jaunpur News: Public awareness and organization strengthening campaign event held in Sikraur

रामपुर, जौनपुर। मड़ियाहूँ विधानसभा के रामपुर ब्लाक क्षेत्र कर जयसिंगपुर ज़ोन अंतर्गत सिकरौर गांव में आज दिनांक 29 सितंबर 2025 को अपना दल (एस) के विधायक डा. आर.के. पटेल की अध्यक्षता में जन-जागरूकता एवं संगठन सुदृढ़ीकरण अभियान अंतर्गत जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि आगामी 17 अक्टूबर 2025 को महामना डॉ. सोनेलाल पटेल महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर माननीय केंद्रीय मंत्री एवं पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन अनुप्रिया पटेल का मड़ियाहूँ आगमन प्रस्तावित है। इस कार्यक्रम की जानकारी को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को नई ऊर्जा देने के उद्देश्य से यह जन चौपाल आयोजित की गई।

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने कहा कि संगठन की मज़बूती ही हमारी सबसे बड़ी ताक़त है। इसी कड़ी में नयेपुर सेक्टर के 2 सेक्टर अध्यक्ष एवं 12 बूथ अध्यक्षों को पुनः सक्रिय सदस्य बनाया गया। उन्होंने अपील की कि अधिक से अधिक लोग 17 अक्टूबर को मड़ियाहूँ रामलीला मैदान पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

बैठक में जिला मीडिया प्रभारी चन्द्रशेखर पटेल, युवा जिलाध्यक्ष योगेंद्र पटेल, विधानसभा अध्यक्ष सभाजीत पटेल, जोन अध्यक्ष बचाऊ पटेल, पूर्व प्रधान प्रदीप पटेल, सुनील पटेल, अजित पटेल, राजेश पटेल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे। यह जन चौपाल आगामी कार्यक्रम की सफलता और संगठनात्मक मज़बूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कड़ी साबित हुई।

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें