BREAKING

Jaunpur News: आत्मा-परमात्मा के रहस्य का खुलासा

Jaunpur News: The mystery of the soul and the Supreme Being revealed

रामनगर के बंजारी तेलियानी में पंकज महाराज ने कहा- मानव शरीर सच्चा हरिमंदिर, सत्य और दया अपनायें

सोनू गुप्ता

रामनगर, जौनपुर। शाकाहार-सदाचार मद्य निषेद्य आध्यात्मिक जनजागरण यात्रा इस समय जनपद के रामनगर में भ्रमण कर रही है। इसी क्रम में वह अपने 34वें पड़ाव ग्राम बंजारी तेलियानी पहुंचे जहां आयोजित सत्संग समारोह में संस्थाध्यक्ष संत पंकज जी ने बताया कि हिन्दू महात्माओं ने मनुश्य षरीर को सच्चा हरिमन्दिर, मुसलमान फकीरों ने कुदरती काबा तथा ईसा मसीह साहब ने इसे जिन्दा परमात्मा का घर बताया। इसमें विराजमान आत्मा-परमात्मा की अंष है। इसमें आध्यात्मिक खजाना भरा हुआ है। जब आप प्रभु की प्राप्ति करने वाले किसी संत महात्मा के सानिध्य में जायेंगे तो आपको भगवान से मिलने का भेद बतायेंगे और आप जब साधना करेंगे तो आपकी आत्मा ऊपर के लोकों से आने वाली अनहदवाणी, आकाषवाणी को पकड़कर ऊपर के मण्डलों में सफर करेगी।

उन्होंने कहा कि आप त्रिकालदर्षी हो जायेंगे और आपका जीवन सफल हो जायेगा, इसीलिये यह अनमोल मानव षरीर मिली हुई है। यदि यह काम आपने नहीं किया तो मानव जीवन व्यर्थ चला जायेगा। उन्होंने आत्मा-परमात्मा के गूढ़ रहस्यों पर प्रकाश डालते हुये श्रीराम चरित मानस में वर्णित आत्मा की चढ़ाई के प्रकरण को उद्धृत करते हुये बताया कि जब आत्मा शब्द को पकड़कर ऊपर भगवान राम के लोक में जाती है तो सबसे पहले उसे भगवान राम का दर्शन होता है। यह स्थान राजधानी जैसा है। जहां से नीचे के सभी लोक जुड़े हुये हैं। वहां पहुंचने पर दैवीय रचना का बहुत बड़ा विस्तार दिखाई पड़ता है और जीवन धन्य हो जाता है। इसे पाने के लिये सबसे पहले मानव धर्म, मानव कर्म अपनाने की जरूरत है।

उन्होंने बताया कि मानव धर्म क्या है— सत्य, दया, करुणा, परोपकार, अहिंसा आदि गुणों को अपनायें। यदि आप भगवान राम, भगवान कृश्ण, महात्मा बुद्ध को मानते हैं तो उनके आदर्षों पर चलना सीखें। भगवान राम ने कभी नहीं कहा कि आप मांस खायें, भगवान कृष्ण ने कभी नहीं कहा आप शराब पियें। सभी ने अहिंसा परमो धर्मः का उपदेष दिया। अपने जीवन को शाकाहारी, नशा मुक्त बनाना समय की मांग है। आंखों में मां, बहन, बेटी की पहचान रखने से समाज अच्छा चलेगा, सबको सुखद जीवन की मंगल कामना करते हुये महाराज जी ने आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया। शान्ति व्यवस्था में पुलिस प्रशासन ने सहयोग किया।

इस अवसर पर ऋषिदेव श्रीवास्तव, अरुण वर्मा, बालेन्द्र मिश्र, बबलू सेठ, डा. कमलेश पटेल, सहयोगी संगत गोरखपुर के जयराम मास्टर सहित तमाम लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद जनजागरण यात्रा अपने अगले पड़ाव ग्राम बासापुर के लिये प्रस्थान कर गई। यह जानकारी बबलू सेठ अध्यक्ष जयगुरुदेव संगत रामनगर ने दी है।

LIC HOUSING FINANCE LTD. के विनोद कुमार यादव की तरफ से रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
Ad

Aakash Foundation  NOW IN JAUNPUR   Visit Us  3rd Floor, Utsav Motel, Near Wazidpur Tiraha, Jaunpur-222002  Naya Sabera Network
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें