BREAKING

Jaunpur News: आरके कालेज ऑफ फार्मेसी में धूमधाम से मना विश्व फार्मासिस्ट दिवस

Jaunpur News: आरके कालेज ऑफ फार्मेसी में धूमधाम से मना विश्व फार्मासिस्ट दिवस

विद्यार्थियों ने दिखायी प्रतिभा, विजेताओं को किया गया सम्मानित

चन्दन अग्रहरि

शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के आर.के. कॉलेज ऑफ फार्मेसी घाटमपुर भेलारा में गुरुवार को विश्व फार्मासिस्ट दिवस बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक डॉ. जे.पी. दुबे एवं प्राचार्य अनुराग पाण्डेय ने दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से किया।

इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्लांट प्रेजेंटेशन, रंगोली, कोलाज एवं पोस्टर प्रेजेंटेशन जैसी विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता और उत्साह को देखकर सभी अतिथियों ने उनकी सराहना किया। प्राचार्य अनुराग पाण्डेय एवं प्रबंधक डॉ. जे.पी. दुबे ने प्रतिभागी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि फार्मासिस्ट समाज के स्वास्थ्य संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे न केवल दवाइयों के सही उपयोग की जानकारी देते हैं, बल्कि आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी करते हैं।

कार्यक्रम का संचालन अभय दुबे ने किया। इस अवसर पर सहायक अध्यापक विकास पाल, हेड क्लर्क अजय शर्मा सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे। अंत में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

LIC HOUSING FINANCE LTD. के विनोद कुमार यादव की तरफ से रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
Ad

Aakash Foundation  NOW IN JAUNPUR   Visit Us  3rd Floor, Utsav Motel, Near Wazidpur Tiraha, Jaunpur-222002  Naya Sabera Network
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें