BREAKING

Jaunpur News: स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान में विशेष टीकाकरण शिविर आयोजित

राकेश शर्मा

खेतासराय, जौनपुर। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को ग्रामसभा चौकिया गुरैनी और अतरौरा में विशेष टीकाकरण कार्यक्रम हुआ। इस दौरान टीकाकरण से छूटे तथा झिझक या इनकार करने वाले परिवारों को समझा-बुझाकर बच्चों को टीका लगाने के लिए प्रेरित किया गया।

Jaunpur News: Special vaccination camp held as part of the 'Healthy Women, Empowered Families' campaign

कार्यक्रम में जिला रिस्पांस टीम के डॉ. नरेंद्र सिंह, जिला प्रशिक्षण अधिकारी अनूप द्विवेदी, डीएमसी यूनिसेफ जिला कोऑर्डिनेटर अमिताभ शुक्ला, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सूर्य प्रकाश यादव, विप्लव यादव, बीएमसी अवधेश तिवारी, अशोक कुशवाहा व अंजना भारती मौजूद रहे।

इसी क्रम में ग्राम प्रधान, कोटेदार, इमाम और मौलवी के सहयोग से ग्रामीणों को बताया गया कि समय पर टीकाकरण बच्चों को कई जानलेवा बीमारियों जैसे टीबी, हेपेटाइटिस-बी, डिप्थीरिया, काली खांसी, टिटनेस, हीब, दिमागी बुखार और खसरा से बचाता है। टीम ने मौके पर 10 बच्चों का टीकाकरण भी कराया।

विज्ञापन

LIC HOUSING FINANCE LTD. के विनोद कुमार यादव की तरफ से रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें