BREAKING

Jaunpur News: राष्ट्र, धर्म, संस्कृति, सनातन को बच्चों के जीवन से जोड़ें: ज्ञानेन्द्र

Jaunpur News: Gyanendra urges people to instill values ​​of nation, religion, culture, and traditional beliefs in children's lives.

भारतीय धर्म—संस्कृति से बच्चों को जोड़कर समाज की कुरीतियों से दूर रखें: अजय

संजय शुक्ला

जौनपुर। अन्तरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के अध्यक्ष/संस्थापक डॉ प्रवीण भाई तोगड़िया के नेतृत्व में पूरे भारत के नन्हे—मुन्ने बच्चों में अपने भारतीय धर्म एवं संस्कृति से जोड़ने एवं अपने वीर महापुरुषों के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ावा देने के लिये कई प्रकार के कार्यक्रम द्वारा कराया जा रहा है।

"किड्स अहेड, माई फ्रेंड गणेश का कार्यक्रम जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में शिशु शिक्षा सदन कचहरी रोड में भी कराया गया जहां बच्चों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार सहित उनके प्रोत्साहन हेतु प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम में समाजसेवी ज्ञानेन्द्र मिश्र ने कहा कि आज के ये नन्हे—मुन्ने बच्चे कल के भारत का भविष्य हैं। उन्हें अपने राष्ट्र, धर्म, संस्कृति एवं सनातन धर्म से विमुख न होने दें। इन्हीं में से ही डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक के साथ राष्ट्र एवं धर्म का पुरोधा भी होगा, इसलिए इन नौनिहालों को पश्चिमी सभ्यता से दूर रखते हुये भारतीय सभ्यताओं से जोड़ें।

वहीं अजय पाण्डेय जिलाध्यक्ष अन्तरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद ने कहा कि डॉ प्रवीण तोगड़िया के नेतृत्व में पूरे देश में चल रहे अनेकों प्रकार से कार्यक्रम में बच्चों के लिये किड्स अहेड, माई फ्रेंड गणेश तो नवयुवतियों एवं महिलाओं के लिये कन्या पूजन, शस्त्र पूजन, नौ दुर्गा पाठ, चण्डी पूजन, गरबा आदि कार्यक्रम आयोजित करके अपने सनातन धर्म को और मजबूत करने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम गांव, नगर, ब्लॉक, तहसील एवं जिला स्तर तक कराये जायं।

उक्त अवसर पर चन्द्र प्रकाश तिवारी विभाग महामंत्री अहिप, विजय शंकर दुबे, रिंकू सिंह, प्रधानाध्यापिका सुशीला निषाद, शशि त्रिपाठी, सावित्री तिवारी, प्रतिमा तिवारी, रमाकांत सिंह सहित विद्यालय के स्टाफ उपस्थित रहे।

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज (AICTE, UPBTE, AKTU & PCI Approved) | Mob:- 9125018998, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उप्र | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष | #NayaSaveraNetwork
विज्ञापन

विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें