BREAKING

Jaunpur News: कर्मचारी हितों के लिये समर्पित संघर्ष पद धारण का मुख्य उद्देश्य: डा. प्रदीप

Jaunpur News: कर्मचारी हितों के लिये समर्पित संघर्ष पद धारण का मुख्य उद्देश्य: डा. प्रदीप
सिरकोनी ब्लाक कर्मियों ने प्रदेश अध्यक्ष का किया जोरदार स्वागत

सर्वहित एवं लोक कल्याण के भाव ने दूसरी बार बनाया प्रदेश अध्यक्ष: नीरज जायसवाल

सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड परिसर में उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के दूसरी बार निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर डॉ प्रदीप सिंह अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जौनपुर का स्वागत सम्मान समारोह कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने रखा। कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त रूप से खंड विकास अधिकारी सिरकोनी नीरज जायसवाल एवं सेवानिवृत्ति ग्राम पंचायत अधिकारी मुंडाधारी सिंह ने किया। ब्लाक कर्मियों ने डॉ प्रदीप का स्वागत पुष्पवर्षा करते हुये माल्यार्पण, अंगवस्त्र व स्मृतचिन्ह देकर किया। साथ ही कहा कि हमारे विकास खंड में कार्यरत अपने परिवार के सदस्य को उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ जैसे बड़े कर्मचारी संगठन ने इनकी कर्मचारी हितों के प्रति समर्पित कार्यशैली, संगठनात्मक कौशल एवं कुशल नेतृत्व को देखते हुये दूसरी बार निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुना है जो हमारे लिये प्रेरणास्पद एवं हर्षास्पद है।

इसी क्रम में डा. प्रदीप सिंह ने कहा कि आज स्वागत हमारा नहीं, बल्कि आप सभी विशिष्टजनों का है, क्योंकि आपके स्नेह, सहयोग, प्यार, विश्वास एवं आशीर्वाद से ही हमें प्रदेश संगठन मे शीर्ष नेतृत्व की जिम्मेदारी मिली है जिसके लिये हम उपस्थित सभी गणमान्य जनों के आभारी एवं कृतज्ञ हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे खंड विकास अधिकारी सिरकोनी नीरज जायसवाल ने कहा कि डॉ प्रदीप को सर्वहित एवं लोक कल्याण के भाव ने निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। सेवानिवृत्त ग्राम पंचायत अधिकारी मुंडा धारी सिंह, ओंकार नाथ मिश्र एवं अशोक मौर्य ने डॉ सिंह को सरकारी एवं सामाजिक कार्यों में अद्भुत समन्वय स्थापित करने वाला अजातशत्रु व्यक्तित्व का धनी बताया। विशिष्ट अतिथि लोक निर्माण विभाग कर्मचारी संघ के अध्यक्ष कल्लू राम कामरेड एवं प्रदीप सिंह ने नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष को बधाई किया।

इस अवसर पर प्रमुख प्रतिनिधि मुन्ना सिंह, प्रधान पोल्हन मौर्य, दुर्गा यादव, अखिलेन्द्र सिंह, चंदन सिंह, एडीओ आईएसबी रामजी सिंह, आशीष त्रिपाठी, सनी सिंह, तेज बहादुर, आशीष सिंह, सचिव नागेंद्र प्रताप सिंह, श्याम बहादुर यादव, मो. साजिद अंसारी, रत्नेश सोनकर, राम आसरे मौर्य, ममता प्रजापति, सरिता मौर्य, नीरज श्रीवास्तव, दीप नारायण सोनकर, आरती मौर्य, अंकेश सरोज, अभिषेक यादव, पंचायत कर्मी संघ से सरताज सिंह, अजय सिंह, विपिन यादव, अनामिका सिंह, सविता दुबे, कुल भाष्कर, शिवहरि सिंह, अभय यादव, संजय सिंह, प्रमोद शर्मा, अजय लाल मौर्य, अजय राजभर, संदीप सिंह, शिव बालक यादव, राम आसरे मिश्र, सत्य प्रकाश यादव, अब्दुल कलाम, सुरेश गुप्ता सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सहायक विकास अधिकारी (पं) रत्नेश सोनकर एवं केसरी प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज (AICTE, UPBTE, AKTU & PCI Approved) | Mob:- 9125018998, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उप्र | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष | #NayaSaveraNetwork
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें