BREAKING

Jaunpur News: लोनियापट्टी गांव में जेई और लाइनमैनों को बंधक बनाकर पीटा

4 नामजद सहित 50 आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज

खुटहन, जौनपुर। लोनियापट्टी गांव में 4 दिनों से बंद चल रही विद्युत आपूर्ति के साथ-साथ चोरी व ड्रोन से भयभीत होकर रात पहरा दे रहे ग्रामीणों ने शुक्रवार की देर रात विद्युत विभाग की टीम के साथ गांव पहुंचे जेई और संविदा लाइनमैनों को बंधक बनाकर लात-घूंसों से जमकर पिटाई कर दी जिसमें जेई सहित पूरी टीम के सदस्यों को चोटें आईं। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से उन्हें बंधनमुक्त कराकर थाने लाया गया। जहां जेई की तहरीर पर ग्राम प्रधान सहित 4 नामजद के अलावा 40 से 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।

अवर अभियंता श्याम अवध यादव ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि शाहगंज से 132 केवी सप्लाई जो पिलकिछा उपकेंद्र पर जाता है जो रात लगभग 10 बजे कहीं से ब्रेकडाउन हो गया। फाल्ट की तलाश कर उसे ठीक करने के लिए अपने साथ संविदा लाइनमैन राममिलन बिंद, शैलेन्द्र कुमार गौतम, विनोद मौर्या, श्रीनिवास यादव, राजकुमार राजभर, संदीप और नीरज गिरी को साथ गांवों में जाकर चेक करवा रहे थे। जब उनकी टीम लोनियापट्टी गांव पहुंची तो वहां ग्राम प्रधान प्रधान जय सिंह चौहान, सोनू चौहान, रामप्रसाद चौहान और सुनील यादव अपने 40 से 50 अन्य साथियों के साथ लाठी डंडा लेकर मौजूद थे।

आरोप है कि अचानक वे लोग उग्र होकर अपशब्द बोलते हुए पूरी टीम को चारों तरफ से घेर लिए। परिचय बताने के बाद भी वे चोर-चोर की रट लगाते हुए लात-घूंसों और डंडे से पिटाई करने लगे। चारों तरफ खड़े ग्रामीण उन्हें भागने भी नहीं दिए। फोन पर घटना की सूचना जेई ने थानाध्यक्ष को दिया। इस मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें ग्रामीणों के बंधक से मुक्त कराया। जेई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। वहीं शनिवार की सुबह करीब 10 बजे ग्रामीणों का कहना है कि गांव में चोरी की घटनाओं से भयभीत ग्रामीण गांव में पहरा दे रहे हैं। आधी रात को विद्युत टीम को चोर समझकर उन्हें घेर लिए। पिटाई का आरोप निराधार है।

Gahna Kothi Bhagelu Ram Ramji Seth  Kotwali Chauraha Jaunpur  9984991000, 9792991000, 9984361313  Olandganj Jaunpur  9838545608, 7355037762, 8317077790 And RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur
विज्ञापन

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें