BREAKING

Jaunpur News: अनिवार्य टीईटी प्रकरण पर संगठन पहुंचा सुप्रीमकोर्ट

Jaunpur News: अनिवार्य टीईटी प्रकरण पर संगठन पहुंचा सुप्रीमकोर्ट

जौनपुर। एक सितंबर 2025 के सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के पश्चात देश के सभी प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) अनिवार्य किये जाने को लेकर देशभर के शिक्षक आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार की चुप्पी से शिक्षक काफी निराश एवं उद्वेलित हैं। इस संदर्भ में सुप्रीम कोर्ट में अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने गुरुवार को पुनर्विचार याचिका दाखिल किया। याचिका दाख़िल करते समय वहां उपस्थित उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष व प्रांतीय संयुक्त महामंत्री अमित सिंह ने बताया कि संघ के संरक्षक भाजपा के एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह की अगुआई में राष्ट्रीय कार्यकारिणी व प्रांतीय कार्यकारिणी ने टेट अनिवार्यता मुद्दे पर विधिक व विधायी दोनों स्तर से वृहद तैयारी की रही है, जिसके संदर्भ में पुनर्विचार याचिका व रिट राष्ट्रीय संगठन द्वारा दायर की गई।

अब शिक्षकों के राष्ट्रीय स्तर के संगठन अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। सनद रहे कि उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के सरंक्षक गोरखपुर क्षेत्र से एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह के यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर शिक्षकों के पक्ष में रिव्यू दाखिल करने के अनुरोध को मुख्यमंत्री ने स्वीकार करते हुए इस मामले में प्रदेश सरकार ने पहले ही पुनर्विचार याचिका दाखिल की थी। अब अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ (एआईपीटीएफ) ने स्प्रीम कोर्ट में देश के शिक्षकों की तरफसे रिव्यू याचिका दायर कर दी है। 

एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हक शिक्षकों के इस कानूनी लड़ाई के साथ साथ विधायी व्यवस्था के अंतर्गत भी केंद्र व राज्य सरकार से मिलकर शिक्षकों को राहत पहुँचाने के लिए उनके साथ खड़े है किसी भी तरीके से शिक्षकों का अहित नही होने दिया जाएगा तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष बासवराज गुरिकर ने बताया कि इस आदेश से देश के कई लाख कार्यरत शिक्षक प्रभावित होंगे। अकेले उत्तर प्रदेश में 2 लाख से ज्यादा शिक्षक बगैर टीईटी के हैं। संगठन की ओर से गुरुवार को याचिका दाखिल में 2017 के संशोधन अधिनियम को चनौती दी गई है, जिसके अनुसार वर्तमान में कार्यरत सभी शिक्षकों के लिए टेट अनिवार्यता पूर्णतयः अव्यवहारिक असंवेदनशील एवं शिक्षा अधिकार कानून के मूल भावना के विपरीत है।

इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव कमलाकांत त्रिपाठी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष उमाशंकर सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय मिश्रा, राष्ट्रीय संगठन सचिव अर्जुन सिंह, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनय तिवारी, कार्यकारी राष्ट्रीय महासचिव विनोद ठाकरान, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय कोषाध्यक्ष/जिलाध्यक्ष सहारनपुर संदीप पवार, मांडलिक मंत्री मेरठ/ जिलाध्यक्ष बुलंदशहर विनोद कुमार शर्मा, मंत्री शामली गुलाब सिंह, संयुक्त मंत्री गोंडा बलवंत सिंह, संयुक्त मंत्री जौनपुर शैलेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष जौनपुर राजेश सिंह टोनी, संतोष सिंह बघेल और वीरेंद्र कुमार सहित कई राज्य संगठनों के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें