Jaunpur News: टीडी कॉलेज में रस्साकसी प्रतियोगिता, साइकिल यात्रा एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन
जौनपुर। कुलपति के आदेशानुसार तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत विभिन्न प्रकार की गतिविधियों जैसे रस्साकसी प्रतियोगिता, साइकिल यात्रा एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. रामआसरे सिंह, फुफुक्टा उपाध्यक्ष एवं मुख्य अनुशास्ता प्रोफेसर हिमांशु सिंह, डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह महामंत्री शिक्षक संघ वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, राष्ट्रीय सेवा योजना के सभी कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आशा रानी, डॉ. बालमुकुंद सेठ, डॉ. प्रशांत त्रिवेदी, डॉ. विजयलक्ष्मी (कृषि विभाग), डॉ. राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, डॉ. अनुराग चौधरी, एनसीसी के सभी पदाधिकारी डॉ. के.बी. यादव, डॉ. जितेश सिंह, डॉ. अजय कुमार, एनएसएस व एनसीसी के सभी छात्र-छात्राएं, चंद्र प्रकाश गिरी एवं महाविद्यालय के अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

