Jaunpur News: एक सप्ताह से जला है ब्लाक मुख्यालय व सुइथाखुर्द का ट्रांसफार्मर
खुटहन, जौनपुर। ब्लाक मुख्यालय और सुइथाखुर्द गांव में लगा 63-63 केवीए का ट्रांसफार्मर जला हुआ है। ऑनलाइन शिकायत के बाद भी दूसरा ट्रांसफार्मर नहीं लगाया जा सका जिसके चलते उपभोक्ता परेशान हैं। ब्लाक मुख्यालय में लगा 63 केवीए का ट्रांसफार्मर गत 20 सितंबर को अचानक जल गया। इसी तरह सुइथाखुर्द गांव के पासवान बस्ती में भी इतनी ही क्षमता का ट्रांसफार्मर उसी दिन से जला हुआ है। गांव के अभिषेक सिंह, दयाराम गुप्त, राणा प्रताप सिंह, छोटू खान आदि का आरोप है कि ऑनलाइन शिकायत के बाद कई बार एसडीओ से मिलकर निवेदन भी किया गया लेकिन विद्युत विभाग की उदासीनता के चलते बस्ती के लोग अंधेरे में जीने को बाध्य हैं।
Tags:
जौनपुर न्यूज़
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
today jaunpur news

