Jaunpur News: डीएम ने कृषि विज्ञान केंद्र का किया निरीक्षण

Jaunpur News: डीएम ने कृषि विज्ञान केंद्र का किया निरीक्षण

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र द्वारा शनिवार को कृषि विज्ञान केंद्र बक्सा का औचक निरीक्षण किया गया। केंद्र पर ऋषित फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी की महिलाओं द्वारा करौंदा अचार तैयार करने की खूबियों को देखकर उनका उत्साह वर्धन कर सराहना किया गया और कहा गया कि महिलाओं द्वारा जैम जेली, अचार, मुरब्बा आदि खाद्य पदार्थ तैयार कर उसकी पैकेजिंग करके मार्केटिंग कर बेहतर लाभ कमा रहे हैं, जिससे महिलाएं स्वावलंबी होकर के  लोगों को रोजगार का सृजन भी कर रही हैं उन्होंने श्रीमती दुर्गा मौर्य सीईओ फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी को बधाई दी।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: पुलिस के तानाशाही रवैये का मामला पहुंचा गृह मंत्रालय

उन्होंने कहा कि इसी तरह महिलाओं के विकास के लिए प्रयत्नशील रहे प्रशासन उन्हें भरपूर सहयोग प्रदान कराएगा विभाग की योजनाओं से भी लाभान्वित कराया जाएगा। इस मौके पर कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ0 सुरेश कुमार कनौजिया, उप परियोजना निदेशक आत्मा डॉक्टर रमेश चंद्र यादव, कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर हरिओम वर्मा, गौरव मौर्य,हरिश्चन्द्र गुप्ता सहित अन्य उपस्थित रहे।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज (AICTE, UPBTE, AKTU & PCI Approved) | Mob:- 9125018998, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उप्र | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष | #NayaSaveraNetwork
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें