BREAKING

Jaunpur News: महिला की पिटाई के मामले में 4 के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

डा. प्रदीप दूबे

सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के बुमकहा गांव में रास्ते के विवाद में एक महिला की पिटाई किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जाता है कि उक्त गांव निवासिनी संगीता पत्नी रामराज का रास्ते को लेकर पड़ोसी से विवाद चल रहा है। उसी रास्ते में पड़ोसी कांटे की डाल रख दिये थे जिसे सुनीता द्वारा हटाकर फेंक दिया गया। इसी से आक्रोशित पड़ोसी लक्ष्मन व राजा राम पुत्र सोनई तथा निरन्जन व रनजीत पुत्र राजाराम मिलकर सुनीता की पिटाई कर दिये। मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस चारों आरोपित के विरुद्ध सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज (AICTE, UPBTE, AKTU & PCI Approved) | Mob:- 9125018998, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उप्र | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष | #NayaSaveraNetwork
विज्ञापन

विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें