BREAKING

Jaunpur News: दो सप्ताह बाद दर्ज हुआ चोरी का मुकदमा

डा. प्रदीप दूबे

सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के रूधौली बाजार में हुई बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने दो सप्ताह बाद चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार सुलतानपुर जनपद के अखण्डनगर थाना क्षेत्र स्थित मरूई विशुनदासपुर निवासी अंकित पाल पुत्र दुर्गा प्रसाद पाल बीते 9 सितम्बर की शाम रुधौली बाजार स्थित मेडिकल स्टोर के सामने अपनी बाइक खड़ी करके दवा लेने गये। दवा लेने के वाद जब वापस आये तो बाइक नदारद थी। पीड़ित द्वारा खोजबीन किए जाने के बाद बाइक का पता नहीं चला तो पीड़ित ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पीड़ित की तहरीर पर दो सप्ताह बाद पुलिस बाइक चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की है।

विज्ञापन

LIC HOUSING FINANCE LTD. के विनोद कुमार यादव की तरफ से रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें