BREAKING

Jaunpur News: बेसिक शिक्षा विभाग का कारनामा: शिक्षक को रिलीव कर वेतन रोकने का आदेश

मामला सुइथाकला ब्लाक के कम्मरपुर प्राथमिक विद्यालय का

डा. प्रदीप दूबे

सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय विकास खंड के कम्मरपुर प्राथमिक विद्यालय में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां बेसिक शिक्षा विभाग ने एक शिक्षक को रिलीव करने के बाद भी उनके वेतन को रोकने का आदेश दिया है। प्रधानाध्यापक सुधीर कुमार सिंह को अप्रैल माह में एआरपी पद पर चयन होने के बाद विद्यालय से रिलीव कर दिया गया था लेकिन अब अगस्त और सितंबर माह के प्रेरणा निरीक्षण एप के निरीक्षण में उन्हें अनुपस्थित पाए जाने पर 11 सितंबर की तिथि का वेतन रोकने का आदेश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल द्वारा किया गया है। यह आदेश विभाग की गलती को उजागर करता है, क्योंकि सुधीर कुमार सिंह को अप्रैल माह में ही एआरपी पद पर चयनित होने के बाद विद्यालय से रिलीव कर दिया गया था। ऐसे में उन्हें अनुपस्थित पाए जाने और वेतन रोकने का आदेश करना विभाग की लापरवाही को दर्शाता है। इस कार्रवाई की जानकारी होते ही शिक्षा विभाग की किरकिरी हो रही है। विभाग की इस गलती से शिक्षकों में आक्रोश है और विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। अब देखना यह है कि विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और शिक्षकों के हितों की रक्षा कैसे करता है?

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज (AICTE, UPBTE, AKTU & PCI Approved) | Mob:- 9125018998, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उप्र | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष | #NayaSaveraNetwork
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें