BREAKING

Jaunpur News: किसानों को मिला कृषि अपशिष्ट प्रबंधन का प्रशिक्षण

अवनीश पाण्डेय

सुइथाकला, जौनपुर। गैरवाह गांव में स्थापित हो रहे सीबीजी (कंप्रेस्ड बायो-गैस) प्लान्ट को लेकर शुक्रवार को पंचायत भवन में जर्मनी की कंपनी जीआईज़ेड ने एक खास प्रशिक्षण कार्यक्रम रखा। वहां किसानों को सीबीजी प्लांट संचालन और कृषि अपशिष्ट कैसे संभाले जायें  इसके बारे में प्रशिक्षण दिया गया। 

जीआईज़ेड की जलवायु परिवर्तन सलाहकार पलाश चंदेल ने किसानों को यह समझाया कि रासायनिक उर्वरक और कीटनाशक खेत-पर्यावरण के लिए नुकसानदायक हैं। उन्होंने यह भी बताया कि किस तरह कृषि अवशेषों से बायोगैस बनाकर पर्यावरण को लाभ पहुँचाया जा सकता है साथ ही यह किसानों को अपनी फसल अवशेषों और पशु अपशिष्ट को बेचकर अतिरिक्त आय अर्जित करने का अवसर प्रदान करता है। 

अपशिष्ट प्रबंधन विशेषज्ञ निर्भय कुमार सिंह ने भी किसानों को पराली और अन्य कृषि अपशिष्टों को कैसे जमा करें, उन्हें कैसे प्रबंधित करें और उन्हें गोवंशीय खाद में कैसे बदलें, ये सब जानकारी दी।

इसके अतिरिक्त अंकित बरुआ, अन्वेशा शर्मा और फीडिंग मैनेजर अजय प्रजापति ने प्लान्ट से किसानों को मिलने वाले लाभों के बारे में बताया।  कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि सन्तोष पाण्डेय, ग्राम प्रधान विजय सिंह, बेचन सिंह, आलोक पांडेय, खुशीराम मिश्र, विनोद सिंह, मनोज सिंह, डब्लू वर्मा, अरुण सिंह ‘बाबा’ और सैकड़ों किसान शामिल हुए।

Gahna Kothi Bhagelu Ram Ramji Seth  Kotwali Chauraha Jaunpur  9984991000, 9792991000, 9984361313  Olandganj Jaunpur  9838545608, 7355037762, 8317077790 And RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur
विज्ञापन

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें