BREAKING

Jaunpur News: दहेज हत्यारोपी पति को 10 वर्ष की कैद

दहेज प्रताड़ना के लिये सास को 3 वर्ष की सजा

सूर्यमणि पाण्डेय

जौनपुर। अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय रूपाली सक्सेना की अदालत ने मीरगंज थाना क्षेत्र में हुई दहेज हत्या के मामले में दोष सिद्ध पाते हुए पति को 10 वर्ष के कारावास व सास को दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में 3 वर्ष के कैद की सजा सुनाई।

अभियोजन कथानक के अनुसार वादी मुकदमा गुलाब चंद्र पांडेय निवासी जियरामऊ थाना मडियाहूं ने अभियोग पंजीकृत करवाया कि उसकी बेटी प्रीति की शादी 4 साल पूर्व इंद्रेश दुबे पुत्र ओम प्रकाश दुबे निवासी रामगढ़ थाना मीरगंज के साथ हुई थी। खिचड़ी में दामाद व उनके परिजन 50 हजार रुपए दहेज मांग रहे थे जिसे मैं पूरा न कर सका। शादी के बाद भी ससुराल वाले प्रीति को दहेज की मांग को लेकर मारते पीटते थे लेकिन हम लोग अपनी बेटी को ही समझा बूझकर मामला रफा—दफा कर देते थे। 14 जून 2016 को भोर में 3 बजे ससुराल वाले प्रीति को जलाकर मार डाले और मुझे फोन किया कि आपकी लड़की जलकर मर गई है।

पुलिस ने विवेचना करके आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया। अदालत ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के पश्चात आरोपी पति इंद्रेश दुबे को दहेज हत्या के मामले में दोषसिद्ध पाते हुए 10 वर्ष के कारावास व 12000 अर्थदंड से दंडित किया जबकि सास निर्मला को प्रताड़ित करने का दोषी पाते हुए 3 वर्ष के कारावास व 12 हजार रुपए अर्थदंड से दंडित किया।

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज (AICTE, UPBTE, AKTU & PCI Approved) | Mob:- 9125018998, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उप्र | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष | #NayaSaveraNetwork
विज्ञापन

विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें