BREAKING

Jaunpur News: इं. केके जायसवाल बनाए गए राज्यमंत्री के पीआरओ

Jaunpur News Engr. KK Jaiswal made PRO of Minister of State

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। भाजपा के खांटी कार्यकर्ताओं में शुमार इं. कृष्ण कुमार जायसवाल (केके) को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव का विशेष भरोसा हासिल हुआ है। मंत्री ने उन्हें अपना जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) नियुक्त किया है। राज्यमंत्री ने कहा कि केके जायसवाल पार्टी के प्रति बेहद समर्पित कार्यकर्ता हैं। उनके समर्पण अनुभव और जनता के प्रति गहरी पैठ को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे जनता का पार्टी के प्रति जुड़ाव बढ़ेगा और संगठन भी मजबूत होगा। खेतासराय कस्बे के मूल निवासी श्री जायसवाल वर्तमान में नगर के हुसेनाबाद मोहल्ले में कलेक्ट्रेट के पास रहते हैं। बचपन से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: मैं सबकी जानी पहचानी, मैं भारत की हिंदी हूं...

जौनपुर जनपदवासियों एवं समस्त रामपुर क्षेत्रवासियों को समाजसेवी अमित सिंह टाटा की तरफ से स्वतंत्रता दिवस और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएंजौनपुर जनपदवासियों एवं समस्त रामपुर क्षेत्रवासियों को समाजसेवी अमित सिंह टाटा की तरफ से स्वतंत्रता दिवस और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

LIC HOUSING FINANCE LTD. के विनोद कुमार यादव की तरफ से रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें