Jaunpur News: मोहम्मद इश्तियाक ने जीती स्लो बाइक रेस प्रतियोगिता
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। सामाजिक संस्था जेसीआई जौनपुर द्वारा जेसीआई सप्ताह के अंतर्गत रविवार को नगर पालिका परिषद ग्राउंड पर सुरक्षित सफर थीम पर आधारित स्लो स्कूटी मोटरसाइकिल रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभारी यातायात सुशील कुमार मिश्रा ने कहा कि कुशल चालक वही होता है जिसका वाहन पर नियंत्रण होता है। सटीक नियंत्रण न होने से दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: इं. केके जायसवाल बनाए गए राज्यमंत्री के पीआरओ
विशिष्ट अतिथि एचजीएफ डॉ दिलीप कुमार सिंह ने यातायात जागरूकता पर जोर दिया और लोगों से सुरक्षित वाहन चलाने की अपील की। पूर्व मंडल अध्यक्ष राधे रमण जायसवाल ने जेसीआई सप्ताह के होने वाले कार्यक्रम पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आज की प्रतियोगिता बेहद शानदार रही। प्रतियोगिता के समापन पर विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के विजेता मोहम्मद इश्तियाक रहे। शिबू और शिल्पा विश्वकर्मा द्वितीय तथा तृतीय स्थान हासिल किया। विजेता को 1100 नगद और अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। द्वितीय पुरस्कार विजेता को अवार्ड और 501 तृतीय को 251 नगद और अवार्ड प्रदान किया गया। प्रतियोगिता में कुल 28 लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया था।
कार्यक्रम में निवर्तमान अध्यक्ष आशुतोष जायसवाल अध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव, ताहिर कादरी सोनू सप्ताह चेयरमैन, अंजनी प्रजापति सप्ताह को चेयरमैन, धर्मेंद्र सेठ एवं शशांक सिंह रानू पूर्व अध्यक्ष अभिषेक जायसवाल, राज साहू ,श्रेष सेठ प्रदीप सिंह, रामकृपाल जायसवाल आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम के संयोजक अजय कुमार गुप्ता थे। संचालन हाफिज शाह तथा संस्था सचिव सतीश कुमार जायसवाल ने आभार व्यक्त किया ।
![]() |
| Ad |
|

