Jaunpur News: पुत्रों के लिए माताओं ने रखा निर्जला व्रत
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। शहर तथा जनपद के ग्रामीण क्षेत्र में रविवार को माताओं ने अपने पुत्रों की दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य के लिए 24 घंटे निर्जला जीवित्पुत्रिका (जिउतिया) व्रत रखा। शीतला धाम चौकियां में शाम को मन्दिर के बगल में स्थित पवित्र कुण्ड के पूर्वी छोर पर व्रती महिलाएं गाजे बाजे के साथ पहुंची। विधि विधान से पूजन अर्चन किया। इसके अलावा विभिन्न मंदिरों तथा अपने घरों के आसपास भी महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजन किया। ग्रामीण क्षेत्रों में भी पूरी श्रद्धा के साथ महिलाओं ने निर्जला व्रत रखा।
यह व्रत आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रखा जाता है। जो पौराणिक कथाओं पर आधारित है। व्रत के दिन महिलाएं अन्न जल का त्याग कर उपवास रखती हैं। सुबह स्नान कर व्रत का संकल्प लेती हैं। दिनभर बिना अन्न-जल के रहकर जीमूतवाहन की पूजा की जाती है। शाम को विशेष रूप से भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना करती हैं। इस व्रत माताएं से अपने पुत्रों के लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना, बच्चों पर आने वाले संकटों से उनकी रक्षा करना, संतान की भलाई और सुख समृद्धि शान्ति की कामना की जाती है। व्रत का समापन अगले दिन सुबह पूजा-अर्चना के बाद पारण करके किया जाता है। यह व्रत माताओं के संतान के प्रति निस्वार्थ प्रेम और अटूट आस्था का प्रतीक माना जाता है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: मोहम्मद इश्तियाक ने जीती स्लो बाइक रेस प्रतियोगिता
![]() |
| Ad |

