BREAKING

Jaunpur News: एसआई त्रिवेणी सिंह पर लगा फर्जी गुड वर्क का आरोप

Jaunpur News SI Triveni Singh accused of fake good work

पीड़ित ने मुख्यमंत्री से की शिकायत, मामले की हो रही जांच 

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। केराकत के वर्तमान कोतवाल व जलालपुर के पूर्व थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह पर छिनैती के एक मामले का फर्जी खुलासा करने और निर्दोष युवक को फंसाने का गंभीर आरोप लगा है। जलालपुर क्षेत्र के भगरी गांव निवासी अमित यादव के चाचा मनीष यादव का आरोप है कि जलालपुर पुलिस ने बीते 3 अगस्त की शाम उनके बेटे को पूछताछ के बहाने घर से उठाया था। 3 दिन तक अवैध रूप से थाने में बंद रखा और चौथे दिन उसे एक पुराने छिनैती के केस में गिरफ्तारी दिखाकर चालान कर दिया। पीड़ित परिवार के मुताबिक थाने में पूछताछ के बाद छोड़ने का आश्वासन दिया गया था लेकिन अमित को लगातार 3 दिन थाने में रखकर पिटाई की गई।

आरोप है कि चौथे दिन दरोगा ने अमित सहित एक अन्य युवक साहिल को उदपुर गांव के पास सई नदी पुल के समीप से गिरफ्तार दिखाया और फर्जी कहानी गढ़कर चालान न्यायालय भेज दिया जहां से वह जेल चला गया। मनीष यादव का आरोप है कि जब उनका भांजा देवेश यादव उसी दिन रात को थाने पहुंचा और अमित का जुर्म पूछा उसके बाद छोड़ने की गुहार लगाई तो उसकी भी बेरहमी से पिटाई की।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: पुत्रों के लिए माताओं ने रखा निर्जला व्रत

देवेश ने थाने से बाहर निकलकर हेल्पलाइन नंबर 1076 पर शिकायत दर्ज कराई और अगले दिन मेडिकल परीक्षण कराया। अमित के पिता बाहर रहते हैं। चाचा मनीष भतीजे को जेल से रिहा कराने के बाद पुलिस अधीक्षक जौनपुर सहित मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है।

न्यायालय से जमानत पर रिहा हुए अमित यादव ने पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए बताया कि थाने में उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। चौथे दिन दारोगा सहित अन्य पुलिसकर्मी उसे और साहिल को उदपुर गांव के समीप सई नदी पुल के पास ले गये। जेब में जबरन रुपये डालकर छिनैती के मामले में फर्जी फंसाने के साक्ष्य के लिए कई वीडियो बनवाया और धमकी दी गई कि अगर शोर मचाया तो एनकाउंटर कर दिया जाएगा। इस बाबत पूछे जाने पर क्षेत्राधिकारी केराकत अजीत रजत ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की जांच कर रिपोर्ट भेजी जायेगी। यदि पुलिस कर्मी दोषी पाये गये तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।

Gahna Kothi Bhagelu Ram Ramji Seth  Kotwali Chauraha Jaunpur  9984991000, 9792991000, 9984361313  Olandganj Jaunpur  9838545608, 7355037762, 8317077790 And RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur विज्ञापन
Ad

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें