BREAKING

Jaunpur News: मुंगरा दोहरा हत्याकांड : शादी का कार्ड बांटकर घर लौट रहे थे दोनों भाई

Jaunpur News Mungra double murder Both brothers were returning home after distributing wedding cards

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छह टीमें गठित

हत्यारों का नहीं लग सका है कोई सुराग

नया सवेरा नेटवर्क

मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। क्षेत्र के रामनगर गांव के मझिगवां मोड़ के निकट बेलवार मार्ग पर शनिवार की रात दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या के मामले में बदमाशों की धर-पकड़ के लिए पुलिस की 6 टीमों का गठन किया गया है। फिलहाल अभी तक पुलिस हत्यारों का कोई सुराग नहीं लगा सकी है। उक्त गांव निवासी जहांगीर का परिवार मुंबई में रहता है। उनके बेटे सुभानी की 2 अक्टूबर को मुंबई से ही शादी थी। शादी का कार्ड बांटने के लिए वह शनिवार को अपने 55 वर्षीय भाई शाहजहां के साथ निकले थे। रात लगभग 10 बजे दोनों भाई कार्ड बांटकर बाइक से घर लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: मैं सबकी जानी पहचानी, मैं भारत की हिंदी हूं...

इसी दौरान बेलवार मार्ग पर मझिगवां मोड़ के निकट पहुंचते ही बाइक सवार हमलावरों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। न रुकने पर हमलावरों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से दोनों भाई बाइक से गिर गए। इसके बाद हमलावरों ने शाहजहां की कनपटी पर असलहा सटाकर गोली मार दी और जहांगीर पर भी फायर किया। दोनों को उपचार के लिए प्रयागराज ले जाया जा रहा था। रास्ते में ही शाहजहां की मौत हो गई। प्रयागराज के निजी चिकित्सालय पहुंचने पर डाक्टरों ने जहांगीर को भी मृत घोषित कर दिया।

इस घटना के संबंध में फिलहाल कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है। डबल मर्डर की इस दुस्साहसिक वारदात ने क्षेत्र में दहशत फैला दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना ने न केवल परिवार को बल्कि पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। हर तरफ यही चर्चा है कि हत्यारे कौन थे और घटना को क्यों अंजाम दिया। इस बीच एहतियात के तौर पर गांव में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
Ad

जौनपुर जनपदवासियों एवं समस्त रामपुर क्षेत्रवासियों को समाजसेवी अमित सिंह टाटा की तरफ से स्वतंत्रता दिवस और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएंजौनपुर जनपदवासियों एवं समस्त रामपुर क्षेत्रवासियों को समाजसेवी अमित सिंह टाटा की तरफ से स्वतंत्रता दिवस और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें