BREAKING

Jaunpur News: किसानों को मजबूती प्रदान करता है सहकारिता विभाग

सहकारी संगोष्ठी एवं एम-पैक्स सदस्यता महाभियान 2025 का आयोजन

जौनपुर। अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष-2025 के अंतर्गत सहकारी संगोष्ठी एवं एम-पैक्स सदस्यता महाभियान 2025 का आयोजन कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण विभाग गिरीश चंद्र यादव की गरिमामयी उपस्थिति तथा जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर अपर आयुक्त अपर निबंधक श्रीकांत गोस्वामी सहित अन्य द्वारा राज्य मंत्री तथा जिलाधिकारी को स्मृति चिन्ह तथा अंगवस्त्रम देकर स्वागत किया गया। राज्यमंत्री, जिलाध्यक्ष पुष्पराज सहित अन्य अतिथिगण द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

राज्यमंत्री ने कहा कि जब तक हमारे किसान आत्मनिर्भर नहीं होंगे और हमारा किसान समृद्धशाली नहीं होगा तब तक हम विकसित राष्ट्र की संकल्पना को पूर्ण नहीं कर सकते हैं। सहकारिता विभाग गांव के किसानों को मजबूती प्रदान करता है यह किसानों को बीज, खाद, ऋण सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराता है जिससे किसानों की कृषि संबंधी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति होती है। शासन द्वारा सहकारी समितियों को मजबूती प्रदान की जा रही है, बंद पड़ी सहकारी समितियां को चालू किया गया है, ड्रोन से नैनो यूरिया का छिड़काव आदि किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सहकारिता के क्षेत्र में बड़ा परिवर्तन होना चाहिए जिसके लिए शासन हर संभव सहयोग के लिए तैयार है।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि सहकारिता विभाग किसानों की समस्याओं का निराकरण करने के साथ ही किसानों की समृद्धि तथा खुशहाली का मार्ग प्रशस्त करता है। आने वाले समय में सहकारिता विभाग समृद्धि की ओर बढ़ेगी।आत्मीयता के साथ किसान इस विभाग से जुड़ता है। उन्होंने कहा कि समितियों में महिलाओं की सदस्यता के साथ ही अन्य किसानों की सदस्यता बढ़ाई जाए। उन्होंने धान की खेती से पहले ढैचा की खेती करने आदि के संबंध में अपने सुझाव भी दिए जिससे मृदा की उर्वरता और उत्पादन बढ़े। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोग समितियों के सदस्य बने। उन्होंने सबको शुभकामनाएं दी। 

इसके पश्चात उपस्थित अतिथिगण द्वारा पहचान पत्र के रूप में सदस्यों के लिए निर्गत पासबुक का अवलोकन किया गया तथा सभी को कृषकों के लिए संगठित होकर कार्य करने की शपथ भी दिलाई गई। स्वागत गीत की प्रस्तुति सविता अंशुमान आंकिक  केंद्रीय उपभोक्ता भंडार द्वारा किया गया।  सहायक विकास अधिकारी सहकारिता ब्रह्मजीत सिंह द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया। इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुंवर वीरेंद्र प्रताप सिंह, जिला सहकारी फेडरेशन लिमिटेड जौनपुर के अध्यक्ष धनंजय सिंह, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता बृजेश पाठक, जिला सहकारी बैंक के सचिव आशुतोष त्रिपाठी,अपर  जिला सहकारी अधिकारी प्रीति सिंह, राधेश्याम यादव प्रेमचंद रजनीश पांडे अंकित कबरा एवं सहकारी समितियां के समस्त सचिव सहित अन्य उपस्थित रहे।

Gahna Kothi Bhagelu Ram Ramji Seth  Kotwali Chauraha Jaunpur  9984991000, 9792991000, 9984361313  Olandganj Jaunpur  9838545608, 7355037762, 8317077790 And RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur
विज्ञापन

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें