BREAKING

Jaunpur News: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने अपने प्रभार जनपद में जीएसटी रिफॉर्म्स के दृष्टिगत उषा उपवन मडियाहूं में व्यापारियों से किया संवाद

व्यापारियों/ग्राहकों ने जताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार

स्वच्छता पखवाड़ा के तहत प्रभारी मंत्री ने सफाई मित्रों को किया सम्मानित

जीएसटी सुधारों ने देश की आर्थिक एकता को सशक्त किया है: मंत्री एके शर्मा

Jaunpur News: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने प्रभार जनपद जौनपुर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने उषा उपवन खैरुद्दीनगंज नगर क्षेत्र मडियाहूं में व्यापारियों एवं दुकानदारों से संवाद स्थापित किया। इस अवसर पर उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा किए गए जीएसटी सुधारों की विस्तृत जानकारी दी और कहा कि मा० प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में यह सुधार देश की आर्थिक व्यवस्था को नई दिशा दे रहे हैं।

मंत्री श्री शर्मा ने बताया कि जीएसटी में की गई दर कटौतियों का सीधा असर बाजार पर दिखाई देने लगा है। रोज़मर्रा की उपयोगी वस्तुओं को 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत की श्रेणी से निकालकर 5 प्रतिशत के स्लैब में लाया गया है। इससे उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी और बाजार में खरीदारी की रफ्तार बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि पहले कर ढांचा जटिल और असमान था, लेकिन अब “एक राष्ट्र–एक टैक्स” व्यवस्था ने कारोबारियों के लिए पारदर्शी माहौल तैयार किया है। छोटे दुकानदार से लेकर बड़े व्यापारी तक सभी को समान अवसर प्राप्त हो रहे हैं।


संवाद के दौरान ऊर्जा मंत्री जी ने यह भी स्पष्ट किया कि निर्माण क्षेत्र को विशेष लाभ दिया गया है। सीमेंट की दर 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दी गई है, जिससे मकान बनाने और अवसंरचना विकास की लागत में कमी आएगी। इसी तरह ऑटो पार्ट्स और कई प्रकार के वाहन अब 18 प्रतिशत की श्रेणी में आ गए हैं, जिससे ऑटोमोबाइल उद्योग को मजबूती मिलेगी।

मंत्री श्री शर्मा ने स्वास्थ्य क्षेत्र में हुए सुधारों पर जोर देते हुए बताया कि 33 जीवनरक्षक दवाओं पर अब कोई जीएसटी नहीं लगेगा, जबकि 3 अन्य दवाओं पर कर शून्य कर दिया गया है। कई चिकित्सा उपकरण और डिवाइस भी 18 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दिए गए हैं। इतना ही नहीं, जीवन एवं स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम पर भी अब जीएसटी नहीं लगेगा। उन्होंने कहा कि इससे न केवल मरीजों और आम नागरिकों पर आर्थिक बोझ कम होगा, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं को भी सुलभ बनाया जा सकेगा।

कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सरकार ने ट्रैक्टर और कृषि मशीनरी पर कर को 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत किया है। इसी तरह कुटीर उद्योग और एमएसएमई क्षेत्र को प्रोत्साहन देने के लिए हैंडलूम, मैनमेड फाइबर और यार्न पर भी कर दरों में कमी की गई है। मंत्री ने कहा कि इन सुधारों से रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे और ग्रामीण स्तर पर उत्पादन क्षमता मजबूत होगी।

ऊर्जा मंत्री ने सेवाओं पर किए गए सुधारों को भी विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि अब रु० 7,500 प्रतिरात तक के होटल कमरों पर कर केवल 5 प्रतिशत लगेगा, जिससे पर्यटन और आतिथ्य उद्योग को नई गति मिलेगी। साथ ही जिम, योग केंद्र और सलून जैसी सेवाओं पर भी कर 18 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया है, जिससे आम लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। व्यापारियों और दुकानदारों ने संवाद के दौरान स्वीकार किया कि जीएसटी सुधारों से उनके कामकाज में पारदर्शिता आई है, हिसाब-किताब आसान हुआ है और ग्राहकों का विश्वास भी बढ़ा है। उन्होंने इसे उद्योग जगत के लिए एक “गेम चेंजर” बताया। आमजन ने भी कहा कि रोज़मर्रा की वस्तुएँ सस्ती होने से घरेलू बजट पर सकारात्मक असर पड़ा है। मंत्री श्री शर्मा जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जीएसटी सुधारों ने देश की आर्थिक एकता को सशक्त किया है और व्यापार जगत में नया भरोसा जगाया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार व्यापारी वर्ग के साथ हर कदम पर खड़ी है। व्यापारी न केवल अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं बल्कि समाज के विकास का भी आधार हैं, और उनकी सुरक्षा तथा प्रगति के लिए सरकार लगातार प्रयासरत रहेगी। उन्होंने कहा कि  नगर, हॉस्पिटल, चौराहे, बस स्टेशन, सभी स्वच्छ हो जिससे महात्मा गांधी जी के सपनों को साकार किया जा सके, मा० प्रधानमंत्री जी ने स्वच्छता का संकल्प लिया जिसे हम सभी को मिलकर साकार बनाने की आवश्यकता है। स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत सफाई मित्र को सम्मानित किया जा रहा है।पंडित दीन दयाल उपाध्याय जयंती से गांधी जयंती का एक सप्ताह का समय सफाई अभियान में सहयोग करे, योगदान करे सफाई को आदत बनाए, उत्तर प्रदेश को स्वच्छ बनाए जिससे आने वाले स्वच्छता सर्वेक्षण में प्रदेश को महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त हो। उन्होंने सफाई मित्रो का धन्यवाद किया।

विधायक मडियाहू डॉ० आर०के० पटेल ने कहा कि शासन द्वारा विभिन्न रोजमर्रा की वस्तुओं पर जीएसटी दर घटाई गया है, जिससे लोगों को सहूलियत हो जिसके लिए हम माननीय प्रधानमंत्री जी का आभारी है। जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र ने कहा कि मा० मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश के ब्लॉक प्रमुख, ग्राम प्रधानों आदि के साथ संवाद कार्यक्रम विकसित भारत बनाने हेतु सहयोग तथा सुझाव की अपेक्षा की है। हम सभी इसमें अपना अमूल्य सुझाव देकर सहयोग अवश्य करें तथा देश के विकास में सहभागी बने। उपस्थित समस्त को प्रभारी मंत्री जी द्वारा स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर स्वच्छता पखवाड़ा अंतर्गत सफाई मित्र सुमारी देवी, पंकज गौतम, रेखा कुमारी सहित अन्य को प्रमाण पत्र, अंगवस्त्रम एवं मिष्ठान्न देकर सम्मानित किया गया। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवम समाजसेवियों मा० मंत्री जी को सम्मानित किया गया। जिलाध्यक्ष मछलीशहर अजय सिंह द्वारा उपस्थित सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर पूर्व सांसद मछलीशहर बीपी सरोज, जिला अध्यक्ष मछलीशहर अजय सिंह, पूर्व विधायक सुषमा पटेल, पूर्व जिला अध्यक्ष, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ट सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण और अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Aakash Foundation  NOW IN JAUNPUR   Visit Us  3rd Floor, Utsav Motel, Near Wazidpur Tiraha, Jaunpur-222002  Naya Sabera Network
विज्ञापन

Gahna Kothi Bhagelu Ram Ramji Seth  Kotwali Chauraha Jaunpur  9984991000, 9792991000, 9984361313  Olandganj Jaunpur  9838545608, 7355037762, 8317077790 And RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur
विज्ञापन




नया सबेरा का चैनल JOIN करें