Jaunpur News: जय गुरूदेव पूज्य पंकज जी महाराज ने नेवढ़िया में किया भव्य सत्संग
संस्थाध्यक्ष ने कहा कि मांसाहार से पशु-पक्षियों के बैक्टीरियाई मानव शरीर में प्रवेश करके तरह-तरह की बीमारियां कर देते हैं और कर देंगे। फिर ने पशुओं की दवा, न मनुष्यों की दवा काम में आयेगी। अभी पिछले वर्षों में कोरोना जैसी भीषण बीमारी का प्रकोप आपने देखा सारा विश्व तबाह हो गया। इसकी चेतावनी परम संत बाबा जयगुरुदेव जी महाराज ने राजस्थान प्रान्त के जोधपुर नगर के रामलीला मैदान में मई 1973 के सत्संग में दिया था। वर्तमान में शाकाहारी बनने, शराब जैसे घातक नसों का त्याग करना समय की मांग है। हमारी संस्था बाबा जी के लोक-परलोक हितकारी संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने में लगी हुई है। जब लोग शाकाहार अपना कर और नसें को त्यागकर भगवान का भजन करने लगेंगे तो प्रकृति अनुकूल हो जायेगी तो समय से जाड़ा, समय से गर्मी और समय से बरसात होने लगेगी।
आप सभी मानव धर्म व मानव कर्म को अपनायें। एक-दूसरे की निःस्वार्थ भाव से सेवा करें। सत्य, दया, अहिंसा, करुणा आदि गुणों को अपनाकर मानव जीवन सफल बनायें। महाराज जी ने सत्संग में पधारने वाले लोगों के सुखद भविष्य की मंगलकामना करते हुये सबका आभार व्यक्त किया। शांति व्यवस्था में नेवढ़िया पुलिस प्रशासन ने सहयोग किया। कार्यक्रम के बाद जनजागरण यात्रा अगले पड़ाव नव प्रकाश उ.मा. विद्यालय भवानीगंज के लिये प्रस्थान कर गई। इस अवसर पर ऋषिदेव श्रीवास्तव, बालेन्द्र मिश्र, बबलू सेठ, संतोष जायसवाल, सहयोगी संगत गोरखपुर के जयराम मास्टर, प्रहलाद, राम कृपाल सहित हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे।
![]() |
| विज्ञापन |

