Jaunpur News: बंदरों के हमले से बाइक सवार महिला की मौत
बिपुल सिंह @ नया सवेरा
बदलापुर, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के पहेतिया पुल के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 56 पर सोमवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई। बताते चलें कि सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के आहोपुर गांव निवासी महिला 40 वर्षीय कुमारी देवी पत्नी स्व. कन्हैया अपने परिजन के साथ दवा लेने बदलापुर जा रही थीं।
वह जैसे ही पहेतियापुर पुल के पास पहुंची तभी उनके हाथ में एक पन्नी देख बंदरों का झुंड अचानक उन पर हमला कर दिया। बंदरों से बचने के प्रयास में बाइक असंतुलित होकर गिर गई, जिससे महिला के सिर में गंभीर चोट लग गई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा कुमारी देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं मौत की खबर लगते ही उनके परिजनों में कोहराम मच गया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: घर से बागेश्वर धाम के लिए निकले युवक का मिला शव
![]() |
| विज्ञापन |

