Jaunpur News: क्षेत्र का पारदर्शी विकास व जनसेवा राजनीति का मुख्य लक्ष्य: यशवंत सिंह
नया सवेरा नेटवर्क
चंदवक, जौनपुर। अवकाश प्राप्त सीडीओ व डोभी ब्लॉक प्रमुख पद के प्रत्याशी यशवंत सिंह ने क्षेत्र भ्रमण के पश्चात पत्र प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए बताया कि सरकारी पद दायित्व के दौरान पूरी निष्ठा व सक्रियता से शासन के निर्देशों के अनुरूप जनता के हित में कार्य किया। समय सीमा की परवाह किए बगैर निष्ठा पूर्वक कर्तव्य के प्रति समर्पित रहा। अवकाश के बाद क्षेत्र का पारदर्शी विकास व जनसेवा मेरे राजनीति का मुख्य लक्ष्य है। ब्लॉक प्रमुख का चुनाव लड़ना इन्हीं लक्ष्यों में निहित है। पूर्व सीडीओ श्री सिंह ने कहा कि क्षेत्र में विकास योजनाओं के कियान्वयन में मनमानी की जाती है। कहां कौन सा कार्य हो रहा है।उसकी लागत क्या है। उसका कितना बजट है। कितने दिनों में होना चाहिए । किसी को कुछ पता नहीं।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: नायब तहसीलदार ने किया बाढ़ प्रभावित तटवर्ती गांवों का निरीक्षण
एक ही कार्य कई बार नाम बदल बदल कर कराए जा रहे हैं जब कि शासनादेश है कि कार्य आरंभ होने से पूर्व कार्य स्थल या सार्वजनिक स्थान पर स्टीमेट लिखा जाय। कहा कि लोकतंत्र में चुनाव उत्सव की भांति है। अधिक से अधिक लोगों के चुनाव में सहभागिता करने पर लोकतंत्र मजबूत होता है। परंतु दुर्भाग्य है कि क्षेत्र में ऐसा दहशत का माहौल बना दिया गया है कि लोग चुनाव ही लड़ न पाए। एकाधिकार लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। मेरे चुनाव लड़ने का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र का पारदर्शिता के साथ विकास करना है। त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था में ग्राम पंचायत व क्षेत्र पंचायत कार्यदायी संस्था है। जिसका बेहतर उपयोग कर पारदर्शी तरीके से विकास कार्य कराए जा सकते हैं। जन अपेक्षाओं पर खरा उतरु यही मेरा प्रयास होगा। इस अवसर पर अरविंद सिंह अलगू, प्रमोद कुमार सिंह, शैलेन्द्र सिंह, सतीश कुमार सिंह, बबलू सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।