पंडित मुनीश्वर दत्त उपाध्याय जी की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं: डॉ. महेन्द्र त्रिपाठी
नया सवेरा नेटवर्क
अनेकों शिक्षण संस्थानों के संस्थापक, पूर्व सांसद, मंत्री, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित मुनीश्वर दत्त उपाध्याय जी की जयंती के पावन अवसर पर हम उनके चरणों में विनम्र श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं।
पंडित उपाध्याय जी ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपने जीवन की आहुति दी और स्वतंत्र भारत के निर्माण में शिक्षात्मक, सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने शिक्षा को समाज परिवर्तन का माध्यम मानते हुए अनेक शिक्षण संस्थाओं की स्थापना की, जिनसे आज भी हजारों छात्र-छात्राएं ज्ञान का प्रकाश प्राप्त कर रहे हैं। उनकी दूरदृष्टि, निस्वार्थ सेवा और राष्ट्र के प्रति समर्पण आज भी हमें प्रेरणा देता है। उनकी कर्मठता, ईमानदारी और देशभक्ति भावी पीढ़ियों के लिए एक अमूल्य धरोहर है। इस जयंती पर हम सभी उन्हें श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए नमन करते हैं और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेते हैं। विनम्र श्रद्धांजलि।
![]() |
विज्ञापन |