Muumbai News: तीसरे दिन चेम्बूर पहुँची अभियान के कजरी की काँवर
रक्षाबंधन पर बहनों ने बांधी राखी, झूले पर गाई कजरी
नया सवेरा नेटवर्क
अंधेरी। भायंदर से होती हुई सांस्कृतिक संस्था अभियान के कजरी की काँवर तीसरे दिन चेम्बूर पहुँची। जहां स्थानीय महिलाओं ने अयोध्या से आई कजरी क्वीन के नाम से प्रसिद्ध लोकगायिका संजोली पांडेय का परंपरागत ढंग से स्वागत किया और रक्षाबंधन के दिन सभी बहनों ने मुंबई बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष अमरजीत मिश्र को राखी बांधी और झूले पर बैठ कर कजरी गाई। संजोली को विट्ठल रखुंमाई की प्रतिमा देकर स्वागत किया।चेम्बूर नाका स्थित बीजेपी कार्यालय के हशु आडवाणी सभागृह में अयोध्या की लोक गायिका संजोली ने “हरे रामा रथ चढी आये भगवान, देखन हम जाबई रे हरि” गाकर कजरी महोत्सव को राममय कर दिया।
सावन के महीने में गाये जाने वाले कजरी की इस धुन “हरे रामा भीजत मोर चुनरिया, बरसे बदरिया रे हरि” पर सभागृह में उपस्थित महिलाओं को आनंदित कर दिया। भाजपा नेता अनिल ठाकुर व पूर्व नगरसेविका राजश्री पालंडे ने सामाजिक सांस्कृतिक संस्था अभियान के कजरी महोत्सव की प्रशंसा करते हुए कहा कि लोकभाषा और लोक संस्कृति को पुष्पित पल्लवित नहीं किया गया तो भारतीय संस्कृति को बचाया नहीं जा सकता। आयोजक पूर्व नगरसेवक महादेव शिवगण ने कहा कि लोक संस्कृति भारत की आत्मा है।
यह भी पढ़ें | jaunpur News: इसे समझो ना रेशम का तार भईया...
अभियान के कजरी महोत्सव में बड़ी संख्या में जुट रही महिलाओं की संख्या कजरी गायिका के उत्साह को दुगुना कर रही है। भाजपा महामंत्री श्रीनिवास शुक्ला युवा मोर्चा नेता मनोज मिश्रा, झारखंड सेल के अध्यक्ष मनोज सिंह ठाकुर , राकेश सिंह आदि लोग उपस्थित थे। भाजपा नेता धर्मेंद्र भारद्वाज ने संचालन किया। रविवार १० अगस्त को कजरी का डबल धमाका होगा। सुबह दस बजे दीवा के अवधूत हॉल में जिलाजित तिवारी के संयोजन में संजोली के लोकगीत होंगे तो शाम को डोंबिवली के शगुन हॉल में भाजपा नेता आई पी मिश्रा और दिनेश दुबे के नेतृत्व में कजरी बरसेगी। जहां दिव्यांग जनों की सेवा करनेवाली नूतन आलोक पांडेय को स्त्री शक्ति सम्मान दिया जाएगा।