Mumbai News: कांवड़ यात्रा, भगवान शिव के प्रति अटूट श्रद्धा : संजय सिंह

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। सावन के पवित्र माह में एक अनोखी और अभूतपूर्व कावड़ यात्रा कुर्ला ( ईस्ट) में देखने को मिली। यात्रा में हर उम्र की महिलाएँ भारी संख्या में शामिल हुई, भक्तों के हाथों में त्रिशूल और माथे पर भस्म लगाकर आस्था का अद्भुत प्रदर्शन किया हर हर महादेव से वातावरण शिवमय हो गया, कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन उत्तर भारतीय संघ कार्यसमिति सदस्य महेश गुप्ता द्वारा आयोजित की गई जो वात्सल्य नाइक नगर जय भवानी मंदिर कुर्ला से प्रारंभ होकर अंबरनाथ तक पहुंची प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित उत्तर भारतीय संघ उपाध्यक्ष संजय सिंह यात्रा में शामिल हुए भक्तों को शुभकामनाए दी उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा भगवान शिव के प्रति अटूट श्रद्धा की धार्मिक यात्रा है। इस अवसर पर यश महेश गुप्ता, पत्रकार सुभाष गिरी, दिलीप तिवारी दिलीप जायसवाल व भारी संख्या में भक्तगण उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें | Article: ट्रंप की धमकी बनाम राष्ट्रीयहित सर्वोपरि, भारत फर्स्ट की नीति 

9thAnniversary जनसेवक पुष्पेंद्र सिंह की तरफ से जौनपुर के नं. 1 न्यूज पोर्टल नया सबेरा डॉट कॉम की 9वीं वर्षगांठ की हार्दिक शुभकामनाएं



नया सबेरा का चैनल JOIN करें