Jaunpur News: भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की मनाई गयी जयन्ती

सूचना और कम्प्यूटर क्रांति के जनक थे राजीव गांधी : डा. प्रमोद कुमार सिंह

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिला कांग्रेस कमेटी जौनपुर के अध्यक्ष डा. प्रमोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी का जन्मदिन राजीव भवन कंचन काम्प्लेक्स पर हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा. प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी विकास के अग्रदूत थे, उन्हें सूचना और कम्प्यूटर क्रांति का जनक कहा जाता है। स्व राजीव गांधी ने अपने जीवन के अंतिम क्षण तक भारत की मजबूती और विकास के लिए अनवरत काम किया। 

कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि स्व.राजीव गांधी जी को पूरी दुनिया राजनैतिक आदर्श के रूप में जानती है। शहर कांग्रेस कमेटी जौनपुर के अध्यक्ष आरिफ खान ने कहा कि पंचायती राज एक्ट के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों को विकास की मुख्य धारा से जोड़कर स्व.राजीव गांधी जी ने महत्वपूर्ण काम किया। आरिफ खान ने कहा अट्ठारह वर्ष के युवाओं वोट देने का अधिकार देकर युवाओं को राष्ट्र की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया। 

कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष राकेश सिंह डब्बू ने राजीव गांधी जी को एक आदर्शवादी वैश्विक नेता बताते हुए कहा कि देश की नौजवान पीढ़ी को राजीव गांधी की के कार्यों से प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम में देवराज पांडेय, राकेश सिंह डब्बू, विनय तिवारी, शाहनवाज मंज़ूर, राम सिंह बांकुरे, रामसूरत यादव, राजकुमार यादव, अरुण कुमार शुक्ला, राजकुमार निषाद, इरशाद खान, आरिफ सलमानी, ललित चौरसिया, प्रवेश कुमार निषाद,राजेंद्र यादव, कृष्ण कुमार गुप्ता बबलू,अशरफ अली, ताहिर एवं इक़बाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

JAUNPUR FITNESS GYM Grand Opening 🇮🇳 🇮🇳🇮🇳 & 𝐈𝐧𝐝𝐞𝐩𝐞𝐧𝐝𝐞𝐧𝐜𝐞 𝐃𝐚𝐲 𝐎𝐟𝐟𝐞𝐫 1 Monthly Fees :- 2000 ₹1,600 3 Monthly Fees :- 5000 ₹3,900 6 Monthly Fees :- 10,000 ₹7,200 12 Monthly Fees:- 18,000 ₹12,000 Zumba & Dance Class Fees:- 1,500 Offer Fees ₹1,200  📍UTSAV MOTEL WAJIDPUR TIRAHA JAUNPUR ☎️*+91-9119844009, 9580485070*
विज्ञापन




नया सबेरा का चैनल JOIN करें