Jaunpur News: भारतीय जनभाषा द्वारा लगी कवियों की चौपाल
नया सवेरा नेटवर्क
ठाणे। साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था भारतीय जनभाषा प्रचार समिति ठाणे के तत्वावधान में शनिवार दिनांक 26 जुलाई 2025 को मुन्ना भाई बिष्ट कार्यालय में कवियों की चौपाल लगाई।उक्त चौपाल में कवियों ने जहां खूब कजरी सुनाई वहीं श्रावणी गीतों ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। चौपाल का शुभारंभ कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप के सरस्वती वंदना से हुआ तत्पश्चात संस्था अध्यक्ष नंदलाल क्षितिज,चेयरमैन रामप्यारे सिंह रघुवंशी,वरिष्ठ साहित्यकार रामजीत गुप्ता,श्रीधर मिश्र, अनिल कुमार राही,शिवशंकर मिश्र,लाल बहादुर यादव कमल, त्रिलोचन सिंह अरोरा, सुशील कुमार शुक्ल नाचीज़, सुशील कुमार सिंह,डॉ वफा वारसी, विनय सिंह विनम्र, हीरालाल यादव, ताज़ मोहम्मद सिद्दीकी, डॉ शारदा प्रसाद दुबे शरतचन्द्र,अधिवक्ता अनिल शर्मा एवं वरिष्ठ साहित्यकार ओमप्रकाश सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे। उपस्थित सभी साहित्यकारों ने सावन माह के गीत, कजरी,छंद से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।कवियों की चौपाल का संचालन आर पी सिंह रघुवंशी ने किया।कवियों की चौपाल राष्ट्रगीत से से समाप्त किया गया।अंत में संस्था अध्यक्ष नंदलाल क्षितिज ने उपस्थित सभी साहित्यकारों का आभार व्यक्त किया।