BREAKING

Jaunpur News: ग्राम प्रधानों और सचिवों को किया गया प्रशिक्षित

धर्मापुर में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

नया सवेरा नेटवर्क

गौराबादशाहपुर, जौनपुर। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स के विषय पर ग्राम प्रधानों और सचिवों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन गुरुवार को  विकास खंड के सभागार में किया गया। इस कार्यशाला में ग्राम प्रधानों और सचिवों को नौ बिंदुओं पर आधारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रशिक्षित किया गया।

कार्यशाला में उपस्थित विशेषज्ञ प्रशिक्षक संदीप यादव और अभय कुमार ने बताया कि पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स के तहत निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करने से पंचायतों का समग्र विकास संभव है। इन लक्ष्यों में स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका, बुनियादी ढांचा, और सामुदायिक भागीदारी जैसे प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं। प्रशिक्षण के दौरान यह भी जानकारी दी गई कि सूचकांक में वृद्धि होने पर पंचायतों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को और गति मिलेगी।कार्यशाला में खंड विकास अधिकारी कृष्णमोहन यादव और प्रभारी एडीओ राजेश यादव ने  ग्राम प्रधानों को लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया।

सचिव माता प्रसाद, रामकृष्ण पाल, अरविंद यादव, विपिन राय, स्वतंत्र कुमार, अखिलेश, श्रुति गुप्ता, चंद्रजीत यादव, मनीषचंद्र, प्रधान नरेंद्र यादव, संतोष मौर्य, जयहिंद यादव, नीरज यादव, राम साहब यादव, फौजी अनिल यादव, अगनु राम, अविनाश आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: नकली और प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री रोकना मेरी जिम्मेदारी


Admission Open 2025-26: ANJU GILL ACADEMY | Katghara, Sadar, Jaunpur  | Naya Sabera Network
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें