Jaunpur News: कंपोजिट देवराई में बच्चों, शिक्षकों ने किया 250 वृक्षारोपण


नया सवेरा नेटवर्क

केराकत, जौनपुर। कंपोजिट विद्यालय देवराई के प्रांगण में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत खंड शिक्षा अधिकारी केराकत एके झा के नेतृत्व में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रांगण में शिक्षकों व बच्चों द्वारा आम जामुन सागौन नीम आदि के 250 पौधे लगाए गए। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी केराकत एक झा ने सभी बच्चों शिक्षकों ग्राम प्रधान और समस्त नागरिकों द्वारा अभियान को सफल बनाने का आह्वाहन किया गया। कार्यक्रम पत्रकार अब्दुल हक अंसारी ने सभी बच्चों से विद्यालय में एक पेड़ मां के नाम लगाने का आह्वान किया और बताया कि वृक्ष ही हमारा जीवन है और हमें वृक्षारोपण करके पर्यावरण की सुरक्षा करनी चाहिए। इस अवसर पर कंपोजिट विद्यालय देवराई के प्रधानाध्यापक विकास कुमार सिंह ग्राम प्रधान, देवराई न्याय पंचायत से नोडल संकुल पंकज कुमार राय, सतीश कुमार सिंह, जयप्रकाश मिश्रा, राजेश दुबे, विपिन शुक्ला वीणा सिंह व कंपोजिट विद्यालय देवराई के समस्त स्टाफ उपस्थिति रही। संचालन उमेश कुमार सिंह ने किया।

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज (AICTE, UPBTE, AKTU & PCI Approved) | Mob:- 9125018998, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उप्र | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष | #NayaSaveraNetwork
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें