Jaunpur News: भाजपा के 16 मंडलों के पदाधिकारियों की घोषणा


नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। भाजपा के जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में जौनपुर के कुल 24 मंडलों में 16 के पदाधिकारियों की घोषणा शनिवार को की गई। नई टीम में संगठन ने तीन तीन महिला नेत्रियों को भी स्थान दिया है। जातिगत समीकरण के साथ पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं को भी समायोजित करने की कोशिश की गई। नौपेड़वा, मुंगराबादशाहपुर, तरहटी, पवारा, बेलवार और सुजानगंज मंडल में नए अध्यक्षों का चुनाव नहीं होने के कारण इन मंडलों में पुरानी कार्यकारिणी ही काम कर रही है। बदलापुर, धनियामऊ, सिंगरामऊ, महाराजगंज, खुटहन जमुनिया, सुईथाकला, अरसिया, शाहगंज, जौनपुर उत्तरी, करंजाकला, गभीरन, रामदयालगंज, सिकरारा, परशुरामपुर, बैजारामपुर मंडलों में छह उपाध्यक्ष, छह मंत्री, दो महामंत्री व एक कोषाध्यक्ष की घोषणा हुई । जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने सभी घोषित मंडल पदाधिकारियों को सीहीपुर स्थित कार्यालय में माला पहनाकर शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: पूर्व प्राचार्य की पुत्री डॉ. मनीषा सिंह का असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि आने वाले दिनों में विभिन्न प्रकार के संगठनात्मक अभियान व 2027 के विधानसभा चुनाव में सफलता की चुनौती उनके कंधों पर है। उम्मीद है कि सभी पदाधिकारी संगठन की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। संचालन जिला महामंत्री सुनील तिवारी ने कार्यक्रम का किया। उक्त अवसर पर जिला कार्यालय प्रमुख ओमप्रकाश सिंह मंडल अध्यक्ष संजीव शुक्ला सनी, अमित कुमार चौहान, सिद्धार्थ सिंह सिकंदर मौर्य, बसंत लाल मौर्य, अशोक बिंद, अनिल सिंह, अवधेश दुबे, चिंता हरण शर्मा, सारिका सोनी, प्रशांत रंजन सिंह, अजय यादव, लाल बहादुर पाल, ब्रह्मदत्त गिरी, सुरेंद्र मिश्रा, सुजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।

Admission Open 2025-26: ANJU GILL ACADEMY | Katghara, Sadar, Jaunpur  | Naya Sabera Network
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें